Suryakumar Yadav ने कभी उड़ाया था मजाक! अब Sanju Samson ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड तो गदगद हुए सेलेब्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया वर्सेज वेस्टइंडीज मैच में संजू सैमसन ने ऐतिहासिक पारी खेली है, जिसकी तारीफ अजय देवगन से लेकर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल करते हुए नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडिया ने वेस्टइंडीज को टी20वर्ल्ड कप में हराया
नई दिल्ली:

इंडिया वर्सेज वेस्ट इंडीज का मैच 1 मार्च को हुआ, जिसमें जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने अपनी जगह बना ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से मिली, जिसकी वजह संजू सैमसन (Sanju Samson) की धुंआधार पारी रही. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली और इसी के साथ विराट कोहली को पछाड़ते हुए संजू सैमसन भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इसी का जश्न केवल फैंस ने ही नहीं बल्कि सेलेब्स ने भी मनाया और सोशल मीडिया के जरिए संजू सैमसन को तारीफ की. बता दें कि भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कुछ दिन पहले संजू सैमसन को टीम में लेने को लेकर उनका मजाक बनाया था. 

सेलेब्स ने की संजू सैमसन की तारीफ

अजय देवगन ने संजू सैमसन की तारीफ करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, लड़के हमेशा तब अच्छा करते हैं जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है! और क्या मैच जिताने वाली पारी थी. 

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने संजू सैमसन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, संजू सैमसन को इतने शानदार फॉर्म में देखना बहुत मजेदार है! सच में एक जबरदस्त पारी, जो उनके कैरेक्टर और टैलेंट को दिखाती है. #T20WorldCup2026 सेमी-फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी भारतीय टीम को दिल से बधाई. झंडा ऊंचा रखना!

Advertisement

विवेक ओबरॉय ने भी एक्स पर संजू स्पेशल फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, स्टेडियम नीले रंग से धुंधला है, और संजू सैमसन तूफान के बीच में है! प्रेशर में भी कमाल! और सूर्यकुमार यादव आज पूरा देश आपके साथ सैमसन के जबरदस्त टैलेंट के आगे सिर झुका रहा है!
मानने वाले, जश्न मनाएं. शक करने वाले, बैठ जाएं. सेमीफ़ाइनल, आ रहे हैं!

Advertisement

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव ने 'खराब एजुकेशन' वाले बयान पर की प्रियदर्शन की आलोचना, बोले- वह मुझे नहीं जानते

लोगों ने भी दिया रिएक्शन

एक एक्स यूजर ने सूर्य कुमार यादव का पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सूर्यकुमार यादव को आज बिना नुकसान के ज्ञान लेना चाहिए कि अहंकार और ओवर कॉन्फिडेंस से बचें. किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. नहीं तो कर्मा तुरंत आईना दिख देगा. अभी इसी कप में संजू सैमसन के शामिल करने के सवाल तक का मजाक उड़ा रहे थे,आज सिर्फ़ और सिर्फ़ उनके कारण सेमी फ़ाइनल में है! हालांकि इंडिया वर्सेज वेस्ट इंडीज के बाद सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के आगे सिर झुकाया.   
  
विराट कोहली का संजू सैमसन ने तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज करते हुए 82 रनों की दमदार पारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.जबकि टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भी विराट ने नाबाद 82 रन बनाए थे. सैमसन ने अपनी तूफानी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं अब सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी.

Advertisement

ये भी पढे़ं- अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की रस्मों में असली 'पुष्पा' के साथ पहुंची 'श्रीवल्ली', रश्मिका-विजय की फोटो वायरल

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: बंगाल ने 'दीदी' को कहां- बाय... बंपर बहुमत की ओर BJP | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article