12 जून को कंगना रनौत vs दिलजीत दोसांझ बॉक्स ऑफिस क्लैश, इम्तियाज अली बोले- 'हमने पहले अनाउंस किया था

Imtiaz Ali On Kangana Ranaut-Diljit Dosanjh 12 June Box Office Clash:  कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता से दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा'की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 12 जून को होने वाली है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
12 जून को होगा कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्म का क्लैश
नई दिल्ली:

इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला के बाद दिलजीत दोसांझ के साथ फिर से डायरेक्टर एक्टर की जोड़ी देखने को मिलेगी. इस बार दोनों ने मैं वापस आउंगा के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें शारवरी, वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरूद्दीन शाह लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी टक्कर कंगना रनौत की मचअवेटेड फिल्म भारत भाग्य विधाता से बॉक्स ऑफिस पर होने वाली है. इसी के साथ 12 जून को मनोज बाजपेयी की गवर्नर द साइलेंट सेवियर और हॉन्टेड 3डी भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन इसी बीच इम्तियाज अली ने बॉक्स ऑफिस क्लैश पर रिएक्शन दिया है. 

कंगना रनौत की फिल्म से क्लैश पर इम्तियाज अली ने दिया रिएक्शन

इम्तियाज अली ने फ्री प्रेस जर्नल को कहा, “ये चीजें हमारे कंट्रोल में नही हैं. हमने सबसे पहले अनाउंस किया था. आमतौर पर फिल्म इंडस्ट्री में एक तरह का भाईचारा होता है, जैसे कि ‘अगर मेरी फिल्म आ रही है, तो तुम मत रिलीज करो. अगली बार कर लेना' और इस तरह की बातें, जो अक्सर काम भी करती हैं. यह पहली बार है जब मुझे पता चला है कि उसी दिन दूसरी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. लेकिन अगर ऐसा ही होने वाला है, तो ठीक है जैसा होगा, देखा जाएगा.” 

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने सनी देओल से चुराई थी जिंदगी की ये पहली चीज, बोले- भैया को अब भी नहीं पता

मैं वापस आऊंगा के बारे में 

Advertisement

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म की कहानी मुख्य रूप से सरकारी अस्पतालों के गलियारों और वार्डों के इर्द-गिर्द घूमती है. 26 नवंबर 2008 की रात जब मुंबई आतंक की आग में जल रही थी, तब कामा अस्पताल के भीतर एक अलग ही जंग लड़ी जा रही थी. बाहर आतंकी गोलियां बरसा रहे थे, लेकिन अस्पताल के अंदर निहत्थे स्टाफ ने अपनी जान जोखिम में डालकर लगभग 400 मरीजों और उनके परिजनों की जान बचाई थी. फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता ताम्बे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  

ये भी पढ़ें- पापा जैसा लंबा करियर चाहता था ये स्टारकिड, फिल्मों में हुए फ्लॉप, विवादों से जुड़ा नाता

Featured Video Of The Day
सिया गोयल ने क्यों रखा था सीक्रेट मोबाइल?
Topics mentioned in this article
Kangana Ranaut
Diljit Dosanjh
Imtiaz Ali
Kangana Ranaut Film
Bollywood