हुमा कुरैशी के अंदर है भूत! जब एक्ट्रेस के भाई साकिब सलीम ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे

हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम ने NDTV से एक खास बातचीत के दौरान अपनी बहन को लेकर ऐसी बातें कीं कि खुद वो भी सुनेंगी तो अपने भाई की अच्छी क्लास लगा देंगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हुमा कुरैशी को लेकर क्या बोल गए भाई साकिब सलीम
Social Media
नई दिल्ली:

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बेबी डू डाइ डू को लेकर सुर्खियों में हैं. यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो की 3 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इस बीच हुमा को लेकर सोशल मीडिया पर खासा बज है. NDTV ने भी एक बार उनकी खास सहेली सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाई साकिब सलीम से बातचीत की थी साकिब ने उनके बारे में जो बताया वो काफी हैरान करने वाला था. क्योंकि उनका कहना था कि हुमा कुरैशी के अंदर भूत है. अब ये भूत क्या है और किस चीज का है ये जानने के लिए पढ़ें इंटरव्यू के दौरान क्या बोली थीं सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम.

हुमा कुरैशी के अंदर भूत!

सोनाक्षी ने पैरा नॉर्मल एक्टिविटीज के बारे में कहा कि मेरे साथ अभी तक ऐसा तो नहीं हुआ है. मैं भूतों पर विश्वास नहीं करती, मैं ईश्वर को धन्यवाद देती हूं कि अभी तक मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ और चाहती हूं कभी ऐसा न हो. इसके अलावा हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम ने कहा कि मेरे साथ भी कभी भूतों का एक्सपीरियंस नहीं हुआ. फिर साकिब ने हंसकर कहा कि मैं इतना कह सकता हूं कि मेरी बहन हुमा के अंदर एक भूत है. जब साकिब से पूछा गया कि हुमा और सोनाक्षी दोनों एक भूतिया जगह पर फंस जाए तो आप किसको बचाएंगे? इस बात पर साकिब ने हंसते हुए कहा कि सबसे पहले मैं खुद को बचाऊंगा और अगर सोनाक्षी और हुमा दोनों को साथ छोड़ दिया तो दोनों में से एक ही बचेगा, अब वह कौन है, यह दोनों को डिसाइड करने दो.

वहीं सोनाक्षी ने कहा कि हम दोनों को अगर साथ में छोड़ दिया तो साकू (साकिब) जरूर नहीं बचेगा. इसके अलावा साकिब ने कहा कि हुमा और सोनाक्षी दोनों इतने बहादुर हैं कि इनको कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ती. इसी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सोनाक्षी ने अपने काम और पापा शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर भी बातचीत की.

सोनाक्षी ने कहा कि मेरे पापा शत्रुघन सिन्हा मेरी एक्टिंग को लेकर बहुत खुश हैं. वह एक पिता के तौर पर मुझ पर बहुत गर्व महसूस करते हैं. मेरे सबसे बड़े फैन मेरे पापा हैं. वह कोई सी भी फिल्में देखते हैं, उनको मेरा काम बहुत पसंद आता है, चाहे वो काम अच्छा हो या खराब हो. उनको लगता है कि मैंने पूरी दुनिया में सबसे अच्छा काम किया है. वह मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं, मेरे तो सबसे बड़े फैन वही हैं.

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा के फिल्म प्रोजेक्ट्स

सोनाक्षी ने आगे 'हीरा मंडी' की यादों के बारे में कहा कि मैंने जो किरदार किया है, उसे लोगों ने काफी एप्रिशिएट किया और जब कोई किसी की एक्टिंग की तारीफ करता है तो उससे बढ़कर कुछ नहीं होता. इस बात से मैं काफी खुश हूं. वह प्यार अभी तक आ ही रहा है. अब अगर आगे सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मी रिपोर्ट की बात करें तो वह इस साल रिलीज हुई फिल्म सिस्टम में नजर आई हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ ज्योतिका भी अहम किरदार में नजर आई हैं. इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा काफी चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं. अब दर्शकों को सोनाक्षी सिन्हा के आने वाली शो हीरामंडी 2 का भी काफी बेसब्री से इंतजार है. अब यह शो का दर्शकों की बीच में कब आएगा और कब से इसका शूट शुरू होगा. उसके बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा सोनाक्षी साल 2025 में आई फिल्म जटधरा में भी नजर आई थीं. इसमें उन्होंने 'धन पिशाचिनी' का किरदार निभाया. इस किरदार को दर्शकों के मिक्स रिव्यू मिले.

ये भी पढ़ें: चौहान बन मुश्किल में फंसे अजय देवगन, जानें क्यों नाराज हुआ क्षत्रिय समाज

Featured Video Of The Day
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, 4 गिरफ्तार, बड़ा खुलासा
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Huma Qureshi
Sonakshi Sinha
Entertainment News