चलती रेलगाड़ी में हुआ शूट था राजेश खन्ना-जीनत अमान का 52 साल पुराना रोमांटिक गाना, लता-किशोर की आवाज का जादू आज भी कायम

साल 1974 में रिलीज हुई आई फिल्म अजनबी का गाना ना सिर्फ अपने बोलों के लिए फेमस हुआ बल्कि इसकी खासियत थी इसको जिस तरह से फिल्माया गया. राजेश खन्ना और जीनत अमान पर फिल्माए गए इस गाने को चलती ट्रेन की छत पर शूट किया गया था. लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज ने इसे हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार रोमांटिक गीतों में शामिल कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
चलती ट्रेन की छत पर शूट हुआ था 70s का ये सुपरहिट गाना
नई दिल्ली:

70s और 80s में बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों और गानों की धूम मची हुई थी. पर्दे पर अपनी पसंदीदा एक्टर्स का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आया. इसलिए उस समय पर न सिर्फ रोमांटिक फिल्में बनी, बल्कि रोमांटिक गाने भी बने जो सालों बाद भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. आज हम एक ऐसे ही रोमांटिक सदाबहार गाने की बात करेंगे जिसको सुनते समय आप न सिर्फ अपने पार्टनर को याद करेंगे, बल्कि ट्रेन का सफर की याद भी आपको आ जाएगी. 1974 में आई फिल्म अजनबी का एक गाना ऐसे ही है, जो उन रोमांटिक गानों में शामिल हैं जिनको देखते ही जो रोमांटिक होने के साथ ही बाकी गानों से काफी अलग भी है, क्योंकि इस पूरे गाने को किसी खूबसूरत लोकेशन या सेट पर नहीं बल्कि ट्रेन के ऊपर शूट किया गया था. तो आइए जानते हैं इस गाने की पूरी कहानी. 

राजेश खन्ना-जीनत अमान की केमिस्ट्री  ने जीता दिल

साल 1974 में राजेश खन्ना और जीनत अमान की फिल्म 'अजनबी' रिलीज हुई. इस फिल्म में 4 गाने थे और सारे ही सुपरहिट हुए. राजेश खन्ना और जीमत अमान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने बेहद पसंद किया. इस फिल्म में 3 रोमाटिंक सॉन्ग थे, भीगी भीगी रातों में, एक अजनबी हसीना से और हम दोनों दो प्रेमी इन गानों को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था. इसमें से एक गाना जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया वो है 'हम दोनों दो प्रेमी' इस गाने में राजेश खन्ना और जीनत अमान ने चलती ट्रेन के ऊपर एक्ट किया था. पूरा गाना ट्रेन के ऊपर ही शूट किया गया था. राजेश खन्ना और जीनत की केमिस्ट्री ने इस गाने को यादगार बना दिया. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में राजेश खन्ना और जीनत अमान की यह पहली जोड़ी थी. गाने की कहानी भी दो प्रेमियों के ऐसे सफर की है, जहां दोनों दुनिया की रस्मों को पीछे छोड़ आगे बढ़ते हैं. 

पहली बार ट्रेन की छत पर पूरा गाना हुआ शूट

'हम दोनों दो प्रेमी' गाने को खास बनाता है इसका फिल्मांकन. चार मिनट के इस गाने को चलती ट्रेन के ऊपर शूट किया गया था. ऐसा कहा जाता है कि इसे ट्रेन के ऊपर पूरी तरह शूट किए गए शुरुआती गानों में ये सबसे पहला गाना था. गाने में राजेश खन्ना और जीनत अमान का रोमांस ट्रेन के सफर के साथ आगे बढ़ता है. फिल्म की कहानी में भी ये किरदार अपने प्यार की परवाह करते हैं, इसलिए वो किसी भी तरह के लोगों की बातों से दूर होकर अपनी जिंदगी जीने का फैसला करता है. इसलिए ट्रेन का सफर गाने के मूड के साथ बिल्कुल फिट बैठता है. 

लता-किशोर की आवाज, आनंद बख्शी के बोल

इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसका संगीत आर.डी.बर्मन ने तैयार किया था. करीब 5 मिनट 8 सेकंड के इस गाने की लिरिक्स में साफ जाहिर होता है कि दो प्यार करने वाले लोगों, दुनिया की परवाह किए बिना अपनी जिंदगी जीने के लिए चले जा रहे हैं. कहीं दोनों मंजिल की बात करते हैं तो कहीं साथ छूट जाने का डर सामने आता है. इस बातचीत वाले अंदाज में बना ये गाना दो प्यार करने वालों की छोटी-सी बातचीत जैसा बना देता है. 

पहली बार साथ आए थे राजेश खन्ना-जीनत अमान

बात करें फिल्म 'अजनबी' की तो इसका निर्देशन शक्ति सामंता ने किया था और फिल्म की कहानी गुलशन नंदा की थी. फिल्म में राजेश खन्ना ने रोहित कुमार सक्सेना और जीनत अमान ने रश्मि का किरदार निभाया था. इसके अलावा फिल्म में प्रेम चोपड़ा, असरानी, योगिता बाली, मदन पुरी और असित सेन ने भी अभिनय किया था. ये पहली बार था जब राजेश खन्ना और जीनत अमान स्क्रीन शेयर कर रहे थे. फिल्म 18 सितंबर 1974 को रिलीज हुई और उपलब्ध बॉक्स ऑफिस पर 2.8 करोड़ की कमाई की थी. 'अजनबी' फिल्म आज 52 साल पुरानी हो चुकी है, लेकिन 'हम दोनों दो प्रेमी' गाना आज भी लोगों के जहन में बसा हुआ है. राजेश-जीनत की जोड़ी और लता-किशोर की आवाज मिलकर ऐसा रोमांस रचते हैं, जिसे देखकर आज भी लंबा ट्रेन का सफर करने का मन हो सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: वहीदा रहमान का 'लाली लाली डोलिया में लाली रे दुल्हनिया' गाना, गांव-देहात में दुल्हन देखने का वो शौक 60 साल बाद भी जिंदा

Featured Video Of The Day
रेंड पर गरबा पार्टनर?, BJP MLA नरेंद्र मेहता ने उठाए सवाल
Topics mentioned in this article
Ajnabi Movie
Rajesh Khanna Songs
Zeenat Aman Songs
Hindi News
Ndtv Hindi