16 की थीं ऋतिक की साली, 17 के थे बॉबी देओल... हाथ थामने और चिट्ठियां लिखने तक पहुंची थी बात, नीलम को लेकर भी बताया सच

बॉबी देओल और फराह अली खान के रिश्ते को लेकर सालों से चल रही चर्चाओं पर अब खुद फराह ने खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन उनका रिश्ता सिर्फ मासूम दोस्ती तक ही था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
17 की उम्र में बॉबी देओल को हुआ था पहला प्यार
NDTV

बॉलीवुड में सितारों के अफेयर्स की चर्चा नई बात नहीं है. बॉबी देओल का नाम भी कई एक्ट्रेसेस और चर्चित चेहरों के साथ जुड़ चुका है. इन्हीं में एक नाम जूलरी डिजाइनर फराह अली खान का भी है. जो ऋतिक रोशन की एक्स साली हैं. सालों से ऐसी खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे. लेकिन नीलम की वजह से उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया. अब फराह ने खुद इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि आखिर उनके और बॉबी के बीच सच में क्या था.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने एक महीने में बेचे 4 लग्जरी फ्लैट, 30 दिन में कर डाली करोड़ों की डील, कमा डाले इतने रुपये

हम एक-दूसरे को पसंद करते थे

फराह अली खान ने विक्की लालवानी के इंटरव्यू में बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उन्हें बॉबी पर जबरदस्त क्रश था और बॉबी भी उन्हें पसंद करते थे. उन्होंने हंसते हुए बताया कि दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ते थे. चिट्ठियां लिखते थे और बस इतना ही था. फराह के मुताबिक उस वक्त वो सिर्फ 16 साल की थीं, जबकि बॉबी 17 साल के थे. उन्होंने कहा कि उस दौर में डेटिंग का कल्चर आज जैसा नहीं था. दोनों की दोस्ती मासूम थी और उसे प्यार का नाम देना सही नहीं होगा. फराह ने कहा कि आज लोग इन बातों को अलग नजरिए से देखते हैं. लेकिन तब ये सिर्फ उम्र का तकाजा था.

Advertisement

क्या नीलम बनी थीं दूरी की वजह? 

कई सालों से ये भी कहा जाता रहा कि नीलम के बॉबी देओल की जिंदगी में आने के बाद फराह और नीलम के रिश्ते खराब हो गए थे. लेकिन फराह ने इस कहानी को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि नीलम आज भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं. उनके मुताबिक नीलम बॉबी की जिंदगी में बाद में आई थीं. लेकिन इससे उनकी दोस्ती पर कभी कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने साफ कहा कि ब्रेकअप या मनमुटाव जैसी बातें सिर्फ अफवाह थीं. फराह ने ये भी बताया कि आज बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या उनके सबसे करीबी दोस्तों में शामिल हैं. बता दें कि फराह अली खान की शादी डीजे अकील अली से हुई थी. दोनों का कुछ साल पहले तलाक हो चुका है. फराह दो बच्चों की मां हैं और इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं.

Featured Video Of The Day
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को अंतिम विदाई, भारतीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा
Topics mentioned in this article
Bobby Deol
Farah Ali Khan
Farah Khan Ali Age
Farah Khan Ali Instagram
Bobby Deol Girlfriends