ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, बताया- खतरे के तौर पर ना लें 

Rakesh Roshan reviewed Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का रिव्यू फैंस के बाद सेलेब्स भी देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन ने आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ की है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राकेश रोशन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 जबसे रिलीज हुई है तब से चर्चा में है. जहां कोई फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहा है तो कोई फिल्म को ऐतिहासिक का दर्जा दे रहा है. वहीं सेलेब्स भी हाल ही में धुरंधर 2 का रिव्यू करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं अब इस लिस्ट में ऋतिक रोशन के पापा और दिग्गज फिल्म मेकर और एक्टर राकेश रोशन का नाम भी शामिल हो गया है, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर की एक फोटो शेयर करते हुए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया और डायरेक्टर की तारीफ की. वहीं धुरंधर का रिव्यू किया. 

राकेश रोशन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

सोशल मीडिया पर राकेश रोशन ने लिखा, मैंने अभी-अभी आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म 'धुरंधर' देखी है. यह हम सभी फिल्ममेकर्स के लिए एक याद दिलाती है कि हम रुकें और सिनेमा के ताने-बाने को उस नजरिए, जुनून और हिम्मत के साथ फिर से संवारें, जिसके साथ आदित्य ने 'धुरंधर' को बनाया गया है. उन्होंने फिल्ममेकिंग में एक नए युग की शुरुआत की है! इसे किसी खतरे के तौर पर नहीं, बल्कि कहानी कहने और मनोरंजन की दुनिया में एक स्वस्थ और बेहद जरूरी क्रांति के तौर पर देखा जाना चाहिए. इसकी बहुत जरूरत थी और आदित्य धर ने उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतरीन काम किया है!

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection LIVE: धुरंधर 2 दिन में होगी 400 करोड़ पार, जानें भारत, विदेश और साउथ से आया कितना कलेक्शन

Advertisement

ऋतिक रोशन नहीं थे धुरंधर की राजनीति से सहमत

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धुरंधर जब रिलीज हुई थी तो ऋतिक रोशन ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह फिल्म की राजनीति से सहमत नहीं है. लेकिन उन्हें फिल्म काफी पसंद आई थी. इसकी काफी चर्चा भी हुई थी. हालांकि धुरंधर 2 का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो उन्होंने काफी तारीफ भी की थी. 

धुरंधर 2 के बारे में

धुरंधर 2 को आदित्य धर ने रिलीज किया है, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन 102 करोड़ की ओपनिंग की थी. जबकि अब दूसरे दिन 78 करोड़ आंकड़ा रहा. वहीं दो दिनों में 220 करोड़ करोड़ कलेक्शन प्री रिलीज के साथ फिल्म ने हासिल कर लिया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- कौन है 24 साल की रैपर Rebel, धुरंधर 2 के आरी आरी गाने में किया रैप, सिनेमाघरों में फैंस बजा रही तालियां

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | America से बातचीत के पहले Mojtaba Khamenei का जनता को संदेश... | BREAKING NEWS