26 साल पुराना वो सुपरहिट गाना जिसके राहत इंदौरी ने लिखे बोल, छिपी सदियों पुरानी प्रेम कहानी, ऋतिक-प्रीति की बेमिसाल जोड़ी

26 साल पहले रिलीज हुआ यह गाना आज भी सुनते ही लोगों के कदम थिरकने लगते हैं. ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने इसे सुपरहिट बनाया, लेकिन इसकी जड़ें कश्मीर की लोक संस्कृति और एक दर्दभरी प्रेम कहानी से जुड़ी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
26 साल बाद भी याद है ये कश्मीरी गाना, ऋतिक का डांस और प्रीति की अदाएं
NDTV

ऋतिक रोशन का कोई गाना हो और उसे सुनकर पैर थिरकने न लगें, ऐसा शायद ही कभी होता है. उनके एनर्जेटिक डांस मूव्स हर गाने में जान डाल देते हैं. ऐसा ही गाना आया था फिल्म 'मिशन कश्मीर' में. गाने में एक तरफ ऋतिक रोशन का एनर्जेटिक डांस था, तो दूसरी तरफ प्रीति जिंटा की खूबसूरत अदाएं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस पॉपुलर बॉलीवुड ट्रैक के पीछे कश्मीर की पारंपरिक लोक संस्कृति और एक अनोखी प्रेम कहानी छिपी है? इसकी जड़ें एक पुराने लोकगीत और कश्मीर के पहले म्यूजिकल ओपेरा तक जाती हैं. अगर आप अभी भी इस गाने तक नहीं पहुंच पाए हैं, तो हम बता देते हैं कि ये गाना फिल्म मिशन कश्मीर का 'बुंबरो-बुंबरो' है.  

कश्मीर की कली बनी प्रीति जिंटा 

फिल्म के गाने 'बुंबरो-बुंबरो' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी. गाने में कश्मीर के पारंपरिक परिधान और लोकनृत्य का रंग देखने को मिला. हालांकि, ये गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है. ऋतिक के एनर्जेटिक डांस और प्रीति जिंटा की अदाओं ने इस गाने को खास बना दिया, खासकर प्रीति का कश्मीरी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया.

‘बुंबरो' का मतलब क्या है?

कश्मीरी भाषा में ‘बुंबरो' का मतलब भंवरा (Bumblebee) होता है. वहीं ‘श्याम रंग' का मतलब गहरे या काले रंग से है. गाने के शब्दों में भंवरे और कश्मीर की लोक संस्कृति का खूबसूरत मेल दिखाई देता है. लेकिन इस गाने की असली कहानी सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है. इसके पीछे कश्मीर की पारंपरिक लोक संगीत की गहरी विरासत जुड़ी हुई है.

बताया जाता है कि 'बुंबरो-बुंबरो' को दुल्हन की मेहंदी की रस्म के दौरान गाया जाता रहा है. इस रचना का संबंध 'Bombur Te Yemberzal' से भी बताया जाता है, जिसे कश्मीर का पहला म्यूजिकल ओपेरा माना जाता है. इसकी कहानी भंवरे और नरगिस के फूल (Yemberzal) की दुखभरी प्रेम कहानी पर आधारित है. इस ओपेरा का मूल लेखन मशहूर कश्मीरी कवि दीनानाथ नादिम ने किया था.

Advertisement

बॉलीवुड ने लोक धुन को बनाया पॉपुलर

फिल्म के लिए इस पारंपरिक लोक धुन को बॉलीवुड के रंग में ढाला गया. गाने को शंकर महादेवन, जसपिंदर नरूला और सुनिधि चौहान ने आवाज दी. इसका संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया, जबकि गीत के बोल राहत इंदौरी ने लिखे थे. पारंपरिक कश्मीरी संगीत और मॉडर्न बॉलीवुड बीट्स ने गाने को अलग पहचान दी है. इसके अलावा गाने की लोकप्रियता में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की स्क्रीन प्रेजेंस का भी बड़ा योगदान रहा है. ऋतिक के तेज-तर्रार डांस मूव्स और प्रीति के कश्मीरी लुक ने गाने को विजुअली भी यादगार बना दिया.

ये भी पढ़ें: 30 दिन, चार शुक्रवार, 14 फिल्में, सितंबर 2026 में होगी फिल्मों की बरसात, चौथी वाली में साउथ सुपरस्टार, जिसने अक्षय संग दी थी 2024 की बिगेस्ट फ्लॉप

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ram Mandir Breaking News: राम मंदिर के नए ट्रस्टी बने निर्मला यादव, महेश भागचंदका और मदन पांडे
Topics mentioned in this article
Bumbro Bumbro Songs
Mission Kashmir
Hrithik Roshan
Preity Zinta
Kashmiri Folk Song