बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना पिछले काफी समय से आसिम रियाज संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं. वहीं इस पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी भी हुईं. लेकिन एक्ट्रेस का कहना था कि वह आध्यात्म की ओर अपना ध्यान बढ़ा रही हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने छठ पर्व भी मनाया, जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'छठ पूजा की शुभकामनाएं!'. वहीं शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें छठ पर्व भी मनाते हुए देखा जा सकता है. इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद अब हिमांशी खुराना ने अपनी छठ पूजा सेलिब्रेशन की वीडियो फैंस के साथ शेयर की है, जो वायरल हो रही है.
हिमांशी खुराना का छठ पूजा सेलिब्रेशन वीडियो
पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने छठ सेलिब्रेशन का वीडियो छठ पूजा के 14 दिन बाद शेयर किया है, जिसमें वह छठ पूजा की सभी रस्मों रिवाजों का फॉलो करती हुईं नजर आ रही हैं. उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, रात भर का इंतजार, आंखों में आस्था और दिल में छठी मैया के लिए ढेर सारा प्यार. पटना, बिहार में सूरज देव के पहले दर्शन का वो सुकून, और उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने का वो पवित्र पाल... छठ पूजा की खूबसूरती ही कुछ और है. बिहार की मिट्टी, यहां की परंपरा और छठ का ये अनोखा एहसास हमेशा दिल के करीब रहेगा.
इस वीडियो के साथ हिमांशी खुराना ने द वन फिल्म का छठ गीत बैकग्राउंड में जोड़ा है, जिसे देख फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- इश्क को सलाम करता गाना, 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया, शादी या पार्टी का है रोमांटिक एंथम
हिमांशी खुराना के बारे में
पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने 16 साल की उम्र में मिस लुधियाना का खिताब जीता और 2010 में पंजाबी फिल्म 'साड्डा हक' से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह फिल्म 'लेदर लाइफ' और 'अफसर' समेत कई फिल्मों में नजर आईं थीं. हिमांशी को फिल्मों के साथ-साथ कई गैर फिल्मी गानों में भी देखा जा चुका है. वह बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं, जहां उनका रिश्ता असीम रियाज के साथ जुड़ा था. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों ने अलग होने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं