धर्मेंद्र को पहली बार देख कुछ ऐसा था हेमा मालिनी का रिएक्शन, कहा- इतना हैंडसम आदमी कभी नहीं देखा

धर्मेंद्र को पहली बार देखकर हेमा मालिनी को लगा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना हैंडसम आदमी पहले कभी नहीं देखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धर्मेंद्र को पहली बार देख हेमा मालिनी का कुछ ऐसा था रिएक्शन
नई दिल्ली:

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपने दौर की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रहे हैं. दोनों ने साथ में 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'आजाद', 'दिल्लगी' और 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया. सिमी गरेवाल के शो 'रेंडेवू विद सिमी गरेवाल' में बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र को पहली बार देखकर उनके मन में क्या ख्याल आया था. सिमी ने हेमा से पूछा, "आप पहली बार धर्मेंद्र से कहां मिली थीं और उनके बारे में आपकी पहली राय क्या थी?"

धर्मेंद्र को पहली बार देख ऐसा था हेमा मालिनी का रिएक्शन

इस पर हेमा मालिनी ने कहा कि जब उन्होंने धर्मेंद्र को पहली बार देखा तो उन्हें लगा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना हैंडसम आदमी पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने कहा, "मैं उनसे पहली बार एक फिल्म के प्रीमियर में मिली थी. उन्हें देखकर मुझे लगा कि मैंने अपनी जिंदगी में इतना हैंडसम आदमी कभी नहीं देखा. वह बहुत ही आकर्षक और अच्छे दिखने वाले थे. बाद में मैंने सुना कि उन्होंने भी मेरे बारे में कुछ ऐसा ही कहा था. फिर मुझे उनके और दूसरे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला."

ये भी पढे़ं- एकतरफा प्यार करने वालों का दर्द बयां करता है ये 33 साल पुराना गाना, शाहरुख खान ले गए हीरोइन, विनोद राठौड़ की आज सुनते ही भर आती हैं आंखें

हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की ये बात आई पसंद

इसके बाद सिमी ने पूछा, "जब आप उन्हें जानने लगीं और उनके साथ काम करने लगीं तो उनकी कौन-सी बात आपको सबसे ज्यादा पसंद आई?" इस पर हेमा ने जवाब दिया, "वह बहुत प्यार करने वाले, स्नेही और बेहद विनम्र इंसान हैं. मुझे उनकी यही खूबियां पसंद हैं. मैं कई हीरो के साथ काम कर रही थी, लेकिन हमेशा उनके जैसे किसी इंसान के साथ काम करने का इंतजार करती थी." बातचीत आगे बढ़ने पर सिमी ने पूछा कि आखिर ऐसी कौन-सी बात थी, जिसकी वजह से उन्होंने धर्मेंद्र के रिश्ते को स्वीकार किया. इस पर हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र उन्हें किस तरह अपने प्यार का एहसास कराते थे.

Advertisement

फिल्मों की शूटिंग के दौरान आए करीब

उन्होंने कहा, "वह हमेशा कहते थे कि वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं. मैं बस कहती थी, ठीक है, ठीक है. मैं उनकी बातों को ज्यादा भाव नहीं देती थी, क्योंकि मुझे इसके परिणामों का अंदाजा था, लेकिन किसी लड़की के लिए इतने आकर्षक व्यक्ति का आकर्षण नजरअंदाज करना आसान नहीं होता. हम लगातार फिल्मों में काम कर रहे थे. रोज दो-तीन शिफ्ट में शूटिंग होती थी. स्वाभाविक रूप से जब आप एक ही व्यक्ति के साथ लगातार काम करते हैं, मुंबई में शूटिंग करते हैं और आउटडोर लोकेशनों पर भी साथ जाते हैं तो एक-दूसरे के करीब आना स्वाभाविक हो जाता है."

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के इस पॉपुलर शो की आवाज बने थे सोनू निगम, 90s में था नंबर वन, शक्तिमान के दौर में बनाई जगह

Advertisement
Featured Video Of The Day
भारतीयों पर हमला, ट्रंप ने ईरान पर दाग दीं 140 मिसाइल!
Topics mentioned in this article
Hema Malini
Dharmendra
Bollywood