धर्मेंद्र के निधन के 3 महीने बाद भी संभल नहीं पाईं हेमा मालिनी, पूछा ऐसा सवाल निकल पड़ेंगे आंसू

धर्मेंद्र को दुनिया छोड़ गए अब तीन महीने बीत चुके हैं. 24 नवंबर, 2025 को लंबी बीमारी के बाद धर्मेंद्र 89 की उम्र में दुनिया छोड़ गए. वह अपने पीछे दो पत्नियों और 6 बच्चों को छोड़ गए हैं. धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज भी उनकी याद में बिलखती हैं और उनसे मिलने को तड़पती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद

धर्मेंद्र को दुनिया छोड़ गए अब तीन महीने बीत चुके हैं. 24 नवंबर, 2025 को लंबी बीमारी के बाद धर्मेंद्र 89 की उम्र में दुनिया छोड़ गए. वह अपने पीछे दो पत्नियों और 6 बच्चों को छोड़ गए हैं. धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज भी उनकी याद में बिलखती हैं और उनसे मिलने को तड़पती हैं. हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसी ही दिल छू लेने वाली बातें कहीं. BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स) में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई. इस बारे में जब वैरायटी इंडिया ने हेमा मालिनी से बातचीत की तो उन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए अपना गम साझा किया. 77 साल की हेमा मालिनी ने एक्टर की ग्लोबल मौजूदगी के बारे में डिटेल में बताया.

उन्होंने कहा, "वह ऐसे इंसान थे जिनकी मौजूदगी बॉर्डर पार थी. दुनिया के हर हिस्से में उनके फैंस थे. जिस तरह से विदेशों में उन्हें भीड़ घेर लेती थी. हम ज्यादा साथ ट्रैवल नहीं करते थे, सिवाय शूटिंग के जब हमें साथ में समय बिताने का मौका मिलता था. हम साथ में बहुत सारी फिल्में साइन करते थे ताकि हम साथ में समय बिता सकें."

‘हर मिनट आती है याद'

हेमा मालिनी ने अपने पर्सनल नुकसान के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, 'मुझे हर मिनट उनकी याद आती है. मैं खुद से पूछती रहती हूं, क्या वह सच में चले गए? मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?" इंडियन फैंस ने BAFTA सेरेमनी में काफी एक्साइटमेंट दिखाया, खासकर जब धर्मेंद्र को डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प और वैल किल्मर जैसे इंटरनेशनल लोगों के साथ सम्मानित किया गया. बॉलीवुड के ही-मैन की पहचान ने न सिर्फ इंडिया में बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी उनके बड़े असर को दिखाया. 'इन मेमोरियम' सेगमेंट ने उनकी विरासत का जश्न मनाया गया और उन्हें वर्ल्ड सिनेमा के कुछ सबसे सम्मानित नामों में शामिल किया.

धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर, 2025 को निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया और उनके परिवार में उनकी पत्नियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी, और छह बच्चे हैं, जिनमें एक्टर सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा शामिल हैं. धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में उनके बहुत बड़े योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 600 करोड़ की टॉक्सिक में इन तीन खूंखार विलेन से भिड़ेंगे यश, एक तो था फाइटर में ऋतिक रोशन का दोस्त

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर चर्चा के बीच क्यों भड़क उठे संत?
Topics mentioned in this article
Hema Malini
Dharmendra
Hema Malini And Dharmendra
Dharmendra Death
Dharmendra News
Hema Malini News
Hema Malini Post