Video: सनी देओल के बेटे को हेमा मालिनी ने लगाया गले, बुआ संग दिखे राजवीर देओल, फैन्स बोले- अपने तो अपने होते हैं

सनी देओल के बेटे राजवीर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दादी हेमा मालिनी और बुआ ईशा और अहाना के साथ नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेमा मालिनी का पोते राजवीर देओल के साथ वीडियो वायरल
Instagram
नई दिल्ली:

सनी देओल और उनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है. वहीं धर्मेंद्र के दोनों परिवार कम ही मौकों पर साथ दिखते हैं. लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसने फैंस को खुश कर दिया. दरअसल, धर्मेंद्र के दोनों परिवार यानी पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी का परिवार साथ कम नजर आता है. पर हाल ही में एक वीडियो में हेमा मालिनी और उनकी बेटियों को सनी देओल के छोटे बेटे के साथ देखा गया, जिसे देख फैंस बोले- अपने तो अपने होते हैं. 

हेमा मालिनी ने पोते को लगाया गले

वायरल वीडियो में हेमा मालिनी दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं. वह उन्हें देखकर पहले हाथ आगे बढ़ाती हैं और फिर गले लगाती हैं. वीडियो में आगे ईशा और अहाना देओल से भी राजवीर को मिलते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का पहला छठ गीत, पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के मेकर्स ने  2026 में किया पॉपुलर, विशाल मिश्रा की आवाज और शारदा सिन्हा का जादू

Advertisement

फैंस ने भी लुटाया प्यार

वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा क्योंकि काफी समय से यह कहा जा रहा था कि धर्मेंद्र के निधन के बाद दोनों परिवार के बीच दूरी आ गई है. हालांकि इस वीडियो ने तमाम अटकलों को गलत साबित कर दिया है. वहीं फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "रिश्ते दिल से निभाए जाते हैं, यही इसकी सबसे बड़ी मिसाल है." वहीं दूसरे ने कहा, "अपने तो अपने ही होते हैं, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों." अन्य यूजर ने लिखा, "हेमा जी और राजवीर को साथ देखकर बहुत अच्छा लगा. परिवार में प्यार और सम्मान सबसे जरूरी होता है."

राजवीर देओल और हेमा मालिनी  का रिश्ता

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र की दो पत्नियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी हैं, जिसमें पहली शादी से सनी, बॉबी, अजेता और विजेता हैं. तो वहीं दूसरी शादी से बेटी अहाना और ईशा हैं. राजवीर देओल, सनी देओल और पूजा देओल के छोटे बेटे हैं. वहीं ईशा और अहाना देओल, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटियां हैं. इस नाते हेमा मालिनी के पोते राजवीर हैं. जबकि ईशा और अहाना बुआ हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- मन्ना डे का पहला भोजपुरी रोमांटिक गीत, 49 साल पहले हिला दिया था काशी पटना, सुजीत कुमार को बनाया बिहार में सुपरस्टार 

Featured Video Of The Day
फ्रांस में फिर हिंसा... 200 से ज्यादा शहरों में फैला प्रदर्शन, 6 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर
Topics mentioned in this article
Hema Malini
Sunny Deol
Rajveer Deol
Esha Deol
Ahana Deol

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं