हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अब विक्रम भट्ट ने 'हॉन्टेड 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि बुरे वक्त में मेरा परिवार मेरे साथ रहा. मैंने काफी हिम्मत से यह बुरा समय निकाला. इसके अलावा डायरेक्टर ने कहा कि 'हॉन्टेड 3' पर जल्द काम शुरू होगा. जैसे ही अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी शूटिंग शुरू कर देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Haunted 3D: Echoes of the Past
नई दिल्ली:

विक्रम भट्ट की फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक आया था, दर्शक फिल्म को देखने के लिए बेताब थे. फिल्म का फर्स्ट पार्ट साल 2011 में रिलीज हुआ था, फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था. हालांकि जब हॉन्टेड का सेकंड पार्ट आया, लोगों की इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं. इस फिल्म के साथ कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी और इम्तियाज अली जैसे सेलिब्रिटीज की फिल्में रिलीज हुई थीं. लेकिन  हॉन्टेड ने इन सभी दिग्गजों की फिल्मों को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. फिल्म अपने बजट वसूलने के नजदीक पहुंच चुकी है. इस मौके पर फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने NDTV से बात की और फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा.

'मुझे कारण नहीं पता'

एक्टर ने कहा कि जब किसी भी फिल्म मेकर की फिल्म नहीं चलती तो उसका कारण मुझे पता नहीं होता. मैं यह भी कहूंगा कि जब मेरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाती तो उसका कारण भी मुझे पता नहीं होता. मेरी भी कई फिल्में सक्सेस नहीं हो पाईं. मुझे किसी भी डायरेक्टर की फिल्म ना चलने पर खुशी नहीं होती. मैं हमेशा कहता हूं कि ईश्वर सबका भला कर, लेकिन शुरुआत मुझसे कर. सभी लोग इस इंडस्ट्री में मेहनत करते हैं, शूटिंग करते हैं, मेकअप, फोटो सेशन करते हैं. इसके बावजूद फिल्म नहीं चलती तो अच्छा नहीं लगता. लेकिन मेरी फिल्म देखने के लिए ऑडियंस आई, मैं इस बात से बहुत खुश हूं. डायरेक्टर ने आगे कहा कि पहले लोगों को पता नहीं था कि हॉन्टेड सक्सेसफुल हो भी पाएगी. फिल्म के शुरुआत में 40 हजार एडवांस टिकट सेल हो चुके थे. दूसरी फिल्मों के काफी कम थे. जब डिस्ट्रीब्यूटर्स ने देखा हूं कि एडवांस में इतने टिकट्स बुक हो रहे हैं तो उनको समझ में आ गया कि लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं. लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि डिमांड इतना ज्यादा है और सप्लाई बहुत कम है. फिर डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ही फिल्म की स्क्रीन बढ़ा दीं. मैं इतना कहूंगा कि यह ना मेरे खिलाफ में है, ना मेरे सपोर्ट में है. मैं सीधा-सीधा कह सकता हूं कि ऑडियंस आएगी तो शो बढ़ाएंगे, यह कोई पर्सनल नहीं है.

ये भी पढे़ं- श्रद्धा कपूर की ईथा की पहली झलक वायरल, स्त्री 2 और छावा के मेकर्स की फिल्म में प्रेग्नेंट विठाबाई के रोल में आईं नजर

बुरे समय को किया याद

विक्रम ने आगे कहा कि मेरे बुरे वक्त में मेरे परिवार ने मेरा और मेरी वाइफ का पूरा सपोर्ट किया. मेरे घर वालों पर एफआईआर दर्ज हुई थी. उन्होंने कुछ भी नहीं किया था. हमको जेल से छुड़वाने के लिए मेरे परिवार वालों ने पूरा दम लगाया था. मेरे परिवार वाले हर हफ्ते हमसे मिलने के लिए आते थे. कभी भी ऐसा नहीं लगा कि हम अकेले हो गए. अगर आप जेल में होते हैं तो कष्ट में तो होते ही हैं. ऊपरवाला सब सही करता है, अगर आप सच्ची राह पर चलेंगे तो सब सही करेगा. डायरेक्टर ने आगे कहा कि हमारा प्लान है कि हम 'हॉन्टेड 3' पर जल्द ही काम करें, लेकिन अभी कहानी हमारे पास नहीं है. हम 'हॉन्टेड 3' बनाना चाहते हैं. 'हॉन्टेड' में टाइम ट्रेवल जैसी चीज दिखा चुके हैं. ये चीजें कहानी में होनी चाहिए, क्योंकि इसके बगैर मजा नहीं आएगा. अगर 'हॉन्टेड 3' बना दी, उसमें टाइम ट्रेवल नहीं है तो उसमें कुछ मजा नहीं है. लेकिन आप हर बार वही टाइम ट्रेवल नहीं दिखा सकते. हमको 'हॉन्टेड 3' में कुछ नया दिखाना पड़ेगा.

Advertisement

'मेरे फेमस एक्टर्स नहीं'

डायरेक्टर ने कहा कि जब फिल्म में किसी बड़े एक्टर को लेते हैं तो आपका बजट बढ़ जाता है. अगर यही हॉन्टेड 30-35 करोड़ की होती तो जितना चल रही है, उतना नहीं चल पाती. मुझे लगता है कि बजट ही सबसे बड़ा स्टार होता है. यह कोई जरूरी नहीं है कि बड़े एक्टर्स की फिल्में चल पाए, क्योंकि जब ऑडियंस को कहानी में कोई खास चीज नहीं दिखती तो कोई फिल्म देखने नहीं आता. अगर लोग फिल्म देखने के लिए जाते हैं तो कहानी के लिए आते हैं.

हॉन्टेड 3डी एकॉज ऑफ द पास्ट का कलेक्शन

पहले दिन से चर्चा का विषय बनीं हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. हालांकि फिल्म ने 8 दिनों में 15 करोड़ बजट की कमाई वसूल ली है. वहीं भारत में फिल्म का आंकड़ा 15.90 करोड़ नेट कलेक्शन पहुंचा है. जबकि इंडिया ग्रॉस 18.65 करोड़ हुआ है. हालांकि मैं वापस आऊंगा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से कम 18.65 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- पंचायत -गुल्लक के मेकर्स ने इस एक्टर को किया पॉपुलर, कहा- वह कोई ऑफर करे तो हां कर देना चाहिए

Featured Video Of The Day
'कोई भी हो बचेगा नहीं...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर CM योगी का पहला बयान
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Vikram Bhatt
Haunted 3d