India vs England: सेमिफाइनल से पहले गर्लफ्रेंड के साथ सिद्धीविनायक पहुंचे हार्दिक पंड्या, लिया बप्पा का आशीर्वाद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले हार्दिक पांड्या मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. उनके साथ गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं. दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गणपति बप्पा के दर्शन को पहुंचे हार्दिक पंड्या
Social Media
नई दिल्ली:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं. मैच को लेकर फैंस के बीच उत्साह तो बना ही हुआ है, लेकिन इस बीच हार्दिक का मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात ये रही कि इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं. मंदिर में दोनों ने साथ खड़े होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया. वीडियो में कपल का शांत और सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' के खिसकते ही 'धुरंधर 2' के मेकर्स के बुलंद हौसले, अब चल दिया 1000 करोड़ का पैंतरा

एक ही शॉल में दिखा कपल का खास अंदाज

मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक और माहिका का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों हाथ जोड़कर गणपति बप्पा के सामने सिर झुकाते नजर आते हैं. सबसे खास बात ये रही कि दोनों ने अपने गले में गोल्डन रंग की एक जैसी शॉल डाली हुई थी. दोनों का लुक काफी सिंपल और मैचिंग नजर आ रहा था. यही वजह है कि फैंस इस पल को काफी रोमांटिक भी बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं.

Advertisement

वर्ल्ड कप के बीच भी साथ नजर आती हैं माहिका

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी माहिका शर्मा कई बार हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करते हुए नजर आई हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए एक मैच के दौरान भी दोनों का रोमांटिक अंदाज कैमरे में कैद हुआ था. उस समय हार्दिक मैदान से इशारों में माहिका से बात करते नजर आए थे. उस पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और फैंस ने कपल को खूब प्यार दिया था.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के तिहाड़ से आते ही बिगड़े बोल, कभी सोनू सूद को लिया आड़े हाथ तो कभी अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर को दिखाई आंखें

Advertisement

रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा

हार्दिक पांड्या की पर्सनल लाइफ भी पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है. उन्होंने साल 2020 में स्वीडिश एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी, लेकिन 2024 में दोनों का तलाक हो गया. इस शादी से हार्दिक का एक बेटा भी है. तलाक के बाद हार्दिक का नाम कई महिलाओं के साथ जोड़ा गया, लेकिन बाद में उनका नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ सामने आया. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को खुलकर जाहिर भी किया है और अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

Featured Video Of The Day
PM मोदी ने फोन किया तो कर लेंगे घर वापसी? क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
Topics mentioned in this article
Hardik Pandya
Mahika Sharma
India Vs England
2nd Semi Final
ICC Mens T20 World Cup 2026
ICC Mens T20 World Cup 2026 Live Cricket Score
Commentary
India T20 Worldcup Team
Hardik Pandya Net Worth
Hardik Pandya Girl Friend
Hardik Pandya Age
Hardik Pandya Ex Wife