हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीत का गर्लफ्रेंड को दिया क्रेडिट, माहिका शर्मा ने क्रिकेटर के लिए लिखी दिल की बात

Hardik Pandya Girlfriend: टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्डकप जीत पर एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर हार्दिक शर्मा की फोटो शेयर की है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा कौन है
नई दिल्ली:

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 2026 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम संडे 8 मार्च को हासिल कर ली है. वहीं इस मैच में संजू सैमसन, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा का आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस ने दर्शको का दिल जीत लिया. हालांकि इस मैच में लाइमलाइट हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड ले गईं, जिनके साथ क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाया और उन्हें किस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लेकिन हार्दिक पांड्या ने केवल जश्न ही गर्लफ्रेंड के साथ मनाया बल्कि उन्हें इस जीत का क्रेडिट भी दिया. 

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया क्रेडिट

बॉलीवुड शादीस के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद एक इंटरव्यू में कहा, मैं शुरुआत से कहा रहा हूं कि हम जीतने वाले हैं. मैं जानता था कि हम चैंपियन हैं और हम इस ट्रॉफी के साथ वापस लौटेंगे. मैंने माहिका से भी यही बात कही, चिंता मत करो. हम जीतेंगे. मैंने टीम के साथ अगले 10 साल और खेलना चाहता हूं और 10 टाइटल और जीतना चाहता हूं. और मैं एक चीज सच में कहना चाहता हूं कि जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है. हर चीज ठीक हो रही है. लगातार जीत मिल रही है. 

ये भी पढे़ं- कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल, इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स, किस फिल्म से करेंगी एक्टिंग डेब्यू

कौन है माहिका शर्मा

माहिका शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या और टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप जीत की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिकेटर की एक फोटो शेयर की और लिखा, द मैन, द मिथ, द लैजेंड. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिनका बैकग्राउंड इकॉनामिक्स और फाइनेंस है. वह कई म्यूजिक वीडियो, इंडिपेंडेट फिल्मों और प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे ब्रांड शामिल है. इतना ही नहीं वह मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहलानी जैसे फैशन डिजाइनर्स के लिए भी वॉक कर चुकी हैं. 

Advertisement

हार्दिक पांड्या के बारे में 

हार्दिक पांड्या भारत के जाने माने क्रिकेटर हैं, जिनकी प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही हैं. उन्होंने 2020 में एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक से शादी की थी. कपल का एक बेटा अगस्त्य नंदा है. जबकि 2024 में दोनों अलग हो चुके हैं. इसके बाद हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. जबकि अक्टूबर 2025 में क्रिकेटर ने अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था, जिसके बाद दोनों वेकेशन और मैच में साथ देखे जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- भारत ने जीता ICC T20 World Cup, अनुष्का शर्मा ने दी जीत की बधाई, तो इस एक्टर का चिल्ला चिल्लाकर बैठा गला, बोले- मिट्टी के बेटे, फिर से जीते

Advertisement
Featured Video Of The Day
Champat Rai के इस्तीफे की खबरों पर VHP अध्यक्ष आलोक कुमार का महा-बयान!
Topics mentioned in this article
 Hardik Pandya
Mahieka Sharma
Icc T20 World Cup
T20 World Cup