Hanuman Ansh worldwide box office: नीम करोली बाबा पर बनी हनुमान अंश को पहले दर्शकों ने ठुकरा दिया था. लेकिन 18वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिर रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई का सिलसिला शुरू हुआ. वहीं भारत में फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली. लेकिन अब हनुमान जी के आशीर्वाद से विदेश में भी हनुमान अंश का डंका बजते हुए नजर आ रहा है, जिसके चलते फिल्म 250 करोड़ पर पहुंच गई है. वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान को दो दिन में ही वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में हनुमान अंश ने ढेर हो गया है.
हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 37वें दिन फिल्म ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन 7,449 शोज से किया. वहीं नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 227 करोड़ हुआ है. जबकि ओवरसीज फिल्म ने 37वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया, जिसके साथ ओवरसीज ग्रॉस 9.50 करोड़ रहा. इसी के साथ वर्ल्डवाइड ग्रॉस के साथ फिल्म की कमाई 236.50 करोड़ हुआ है.
ये भी पढ़ें- पति पत्नी और पुराना प्यार, किशोर कुमार-लता मंगेशकर की आवाज, पंद्रह के 15 गाने सुपरहिट
200 करोड़ के कल्ब में हनुमान अंश की एंट्री
हनुमान अंश ने पहले दिन 10 लाख का कलेक्शन पहले दिन किया था. लेकिन दो करोड़ के बजट में फिल्म ने 37 दिनों में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. वहीं हैवान और लास्ट मैन इन टॉवर जैसी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर एंट्री के बावजूद फिल्म ने 37वें दिन अच्छी कमाई हासिल की है.
हैवान भी हुई हनुमान अंश के आगे फेल
सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन फ्राइडे को 3 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. जबकि दूसरे दिन सैटरडे को फिल्म ने 2.50 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. इसके चलते इंडिया नेट 5.50 करोड़ पहुंच पाया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 6.60 करोड़ रहा. ओवरसीज 1 करोड़ की कमाई के बाद वर्ल्डवाइड फिल्म ने केवल 8.60 करोड़ ही कमाए हैं.
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश के सिंगर ने किया फ्लाइट में सफर तो पब्लिक ने कर दी डिमांड, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
ये Video भी देखें: फिल्म 'हनुमान अंश' के सेट पर कैसा रहता था माहौल, देखिए!