Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा की फिल्म ओटीटी पर रिलीज, डायरेक्टर ने बताया हनुमान अंश का डेढ़ करोड़ का सीन, जो 11.5 लाख में हुआ शूट 

Hanuman Ansh OTT Release:नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश सोनी लिव पर हिंदी में 27 नवंबर से स्ट्रीम हो रही है, जिसके बीच निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने खुलासा किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हनुमान अंश ओटीटी पर रिलीज, डायरेक्टर ने किया ये खुलासा

Hanuman Ansh OTT Release:हनुमान अंश 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जिसने अब तक का सबसे ज्यादा प्रॉफिट अपने नाम किया. 10 लाख की ओपनिंग करने वाली नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने 100 दिनों तक का सफर बॉक्स ऑफिस पर तय किया और 450 करोड़ पार की कमाई अपने नाम 2 करोड़ के बजट में हासिल की. लेकिन अब ओटीटी पर हनुमान अंश का सफर शुरू हो गया है क्योंकि सोनी लिव पर हिंदी में फिल्म 27 नवंबर को स्ट्रीम होनी शुरू हो गई है. इसी बीच लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया और बताया कि उनकी टीम ने ट्रेन के एक भव्य सीक्वेंस को महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया, जबकि असली ट्रेन के साथ इसकी शूटिंग करने पर अनुमानित खर्च करीब 1.5 करोड़ रुपये आता. 

हनुमान अंश का सीन

इस सीक्वेंस में नीम करोली बाबा को ट्रेन से नीचे उतारते हुए दिखाया गया है. इसके बाद कई लोग ट्रेन से बाहर निकलते हैं और फिर एक दूसरा इंजन आकर ट्रेन को खींचता है. इस सीक्वेंस की चुनौतियों के बारे में बताते हुए विशाल ने साझा किया कि इसे फिल्माने के लिए करीब 16 शॉट्स की जरूरत थी, जो फिल्म के सीमित बजट में एक मुश्किल काम था. हालांकि, अपने विजन से समझौता करने के बजाय टीम ने इसका एक अनोखा समाधान निकाला. विशाल ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सीक्वेंस के कुछ हिस्सों की शूटिंग की और बाकी काम पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए रखा. टीम जिस रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी, वहां उन्होंने प्लाईवुड की शीट्स कटवाकर एक बॉक्सनुमा ढांचा तैयार किया, जिसे ट्रेन के डिब्बों को बनाने के लिए रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल किया गया. 

ये भी पढ़ें- 30 लाख बजट, 5 करोड़ कमाई, 11 गाने और 2 करोड़ बिकीं कैसेट, 36 साल पुरानी इस फिल्म ने रातोंरात बदल दी थी कुमार सानू की किस्मत

उस दौर में चलने वाली रोहिलखंड ट्रेन से प्रेरणा लेते हुए टीम ने ट्रेन और उसके आसपास के माहौल को शूटिंग लोकेशन के अनुरूप बारीकी से रीक्रिएट किया. इसके बाद VFX और AI की मदद से ट्रेन के मॉडल और पूरे वातावरण को पर्दे पर जीवंत किया गया. इस तरह जिस सीक्वेंस को तैयार करने में करीब 1.5 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता था, उसे महज 11.5 लाख रुपये में पूरा कर लिया गया. विशाल चतुर्वेदी का यह खुलासा दिखाता है कि किस तरह रचनात्मक सोच, व्यावहारिक सूझबूझ और नई तकनीक का सही इस्तेमाल बजट की सीमाओं को भी शानदार फिल्ममेकिंग के अवसर में बदल सकता है. 

Advertisement

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस और ओटीटी रिलीज

हनुमान अंश की बात करें तो 1.7 से 2 करोड़  के बजट में बनीं हनुमान अंश ने 442.66 करोड़ का कलेक्शन भारत में हासिल किया था. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 450 करोड़ पार हो गई थी. फिल्म की ओटीटी रिलीज भी चर्चा में हैं क्योंकि 27 नवंबर को जहां सोनी लिव पर फिल्म हिंदी में स्ट्रीम हो रही है तो वहीं 29 नवंबर को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और गुजराती में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने को तैयार है. 

ये भी पढ़ें- 25 हफ्ते सिनेमाघरों में चली उदित नारायण की नेपाली फिल्म, 41 साल बाद भी सुपरहिट हैं इसके 6 गाने

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Just Rights for Children : नेपाल में 'बाल विवाह' दर में कैसे आई बड़ी गिरावट?
Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Hanuman Ansh OTT
Neem Karoli Baba
Vishal Chaturvedi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं