Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश पर हनुमान जी का आशीर्वाद जमकर बरस रहा है, जिसका असर है कि फिल्म 28 दिनों में 100 करोड़ की ओर बढ़ चुका है. वहीं उम्मीद है कि 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. जबकि 2 करोड़ के बजट में जमकर मुनाफा कमाएगी. सैकनिल्क के अनुसार, 28वें दिन गुरूवार को फिल्म की कमाई में 41.9 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है, जिसके चलते अब फिल्म 80 करोड़ पार कर चुकी है और 100 करोड़ की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी है.
28 दिनों में हनुमान अंश का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, हनुमान अंश ने 28वें दिन 7,055 शोज के साथ 11 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 72.88 करोड़ पहुंचा है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 85.97 करोड़ हो गया है. वहीं अब फैंस को 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है.
ये भी पढ़ें- उदित, हरिहरन, अनुराधा, कविता, अल्का की आवाज से सजे 27 साल पुरानी फिल्म के वो 7 गाने, जो हैं सातों के 7 सुपरहिट