Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म पर 24वें दिन भी दर्शकों ने खूब लुटाया प्यार, बजट की 20 गुना कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: टॉक्सिक और आवारापन 2 जैसी फिल्मों के शोर में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की जबरदस्त कमाई देखने को मिल रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट का 20 गुना वसूल लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी हनुमान अंश पर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा
Social Media
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office: टॉक्सिक और आवारापन 2 जैसी फिल्मों के शोर में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की जबरदस्त कमाई देखने को मिल रही है. फिल्म ने 800 प्रतिशत का मुनाफा केवल 24 दिनों में हासिल कर लिया है. वहीं 24वें दिन संडे को भी फिल्म की कमाई जबरदस्त देखने को मिली है. फिल्म ने केवल 24 दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की रिलीज से पहले हनुमान अंश के मेकर्स प्रेमानंद महाराज से मिले थे और उन्हें एक सुझाव दिया था. 

प्रेमानंद महाराज ने रिलीज से पहले हनुमान अंश के मेकर्स को क्या कहा था 

फिल्म के डायरेक्टर और राइटर विशाल चतुर्वेदी ने आज तक से बातचीत में बताया कि फिल्म हनुमान अंश की शूटिंग पूरी होने के बाद प्रोड्यूसर प्रेमानंद महाराज के पास गए थे. जहां उन्होंने रिलीज को लेकर कोई सुझाव मांगा. विशाल ने कहा, महाराज जी ने सलाह दी थी कि लीड एक्टर को अपने लाइफस्टाइल को लेकर सावधान रहना चाहिए और वेजिटेरियन खाना खाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश पर बरसी हनुमान जी की कृपा, 23वें दिन ओपनिंग से 9150 % कमाए ज्यादा

हनुमान अंश के सेट पर थे सख्त नियम 

विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि सेट पर गाली देने, लड़ाई या बहस करने की भी कोई इजाजत नहीं थी और सेट पर शाकाहारी खाना मिलता था. वहीं फिल्म से जुड़ा कोई भी व्यक्ति शराब नहीं पीएगा. हर दिन शूटिंग के शुरु होने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ होता था. वहीं दिन के खत्म होने पर भी ऐसा किया जाता था. 

Advertisement

यहां देखें हनुमान अंश का ट्रेलर

हनुमान अंश को 24 दिन भी कमाई में मुनाफा

2 करोड़ में बनी हनुमान अंश की शुरूआत 10 लाख से हुई थी. लेकिन 24वां दिन आते आते फिल्म की कमाई में 5363 शोज सो 12.75 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में 40.13 करोड़ नेट और ग्रॉस 47.33 करोड़ पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें- मां यशोदा और कान्हा का प्यारा गाना, सास पर प्यार लुटाती 3 बहुएं, 27 साल पुराना गाने में दिखती संस्कारों की झलक

Advertisement
Featured Video Of The Day
विकसित भारत के विज़न पर गौतम अदाणी ने क्या संदेश दिया?
Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Hanuman Ansh Box Office
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 24
Bollywood
Hindi News