Hanuman Ansh Box Office: वर्ल्डवाइड रिलीज हुई हनुमान अंश, 35 दिनों में नीम करोली बाबा की फिल्म की जानें कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में हनुमान अंश को होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान अंश का 35 दिनों का कलेक्शन
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश भारत के बाद अब वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज हो गई है. पिछले काफी दिनों से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. वहीं फिल्म ने जहां बजट से कई गुना प्रॉफिट कमा लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. दरअसल, हनुमान अंश को कांतारा और केजीएफ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने ओवरसीज रिलीज करने की जिम्मेदारी उठाई थी. वहीं उन्होंने यूके, यूएसए, यूएई और कनाडा में फिल्म की रिलीज की जानकारी दी थी. लेकिन आगर आज जानना चाहते हैं कि 34 दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई हासिल की है तो हम आपको बताते हैं...

हनुमान अंश हुई वर्ल्डवाइड रिलीज

हनुमान अंश ने 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी, जिसकी कमाई में बढ़ोत्तरी 18वें दिन देखने को मिली थी. वहीं अब 11 सितंबर को ओवरसीज रिलीज हुई है, जिसे यूके, यूएसए, यूएई, फीजी और कनाड़ा के थियेटर में रिलीज किया गया था. 

ये भी पढे़ं- प्यार किसी से और शादी किसी और से... 1976 की इस फिल्म के 10 गाने बयां करेंगे आशिकों का दर्द, मुकेश, लता, किशोर और अमिताभ बच्चन की आवाज

हनुमान अंश का 35वें दिन कलेक्शन

हनुमान अंश ने 35वें दिन 7,664 शोज से 10 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 163.13 करोड़ रहा. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 192.75 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. 

Advertisement

हनुमान अंश का प्रॉफिट

हनुमान अंश का बजट 2 करोड़ का है, जिसका कलेक्शन 163.13 करोड़ रहा है. वहीं फिल्म को 161.13 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है. जबकि 81.565 गुना फिल्म ने कमाया है. जबकि प्रॉफिट का प्रतिशत 8056.5 है. 

11 सितंबर क्यों है खास

 हनुमान अंश 11 सितंबर को रिलीज हो रही है. इस दिन नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि मनाई जाती है. कहा जाता है कि हर साल इस खास दिन पर उनके भक्त कैंची धाम (नैनीताल), वृंदावन आश्रम और मंदिरों में विशेष पूजा, हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा करते हैं. 

ये भी पढे़ं- पंचायत के सचिव जी ने इंजीनियरिंग छोड़ बनाया एक्टिंग में करियर, जितेंद्र बोले-रामायण के ताड़का का रोल किया

Advertisement

ये Video भी देखें: नीम करौली बाबा की कहानी 'हनुमान अंश' का शो हटाना पड़ा भारी, बंद हुआ 50 साल से चल रहा गेटी गैलेक्सी थिएटर

Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Hanuman Ansh Box Office
Hanuman Ansh Worldwide Release
Box Office