Hanuman Ansh आज तेलुगू में हुई रिलीज, जानें 63 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63: हनुमान अंश आज 9 अक्टूबर को तेलुगू में रिलीज हो रही है. इस रिलीज से हमको साफ-साफ पता चलता है कि एक कम बजट की फिल्म ने हर एक प्रांत में अपनी छाप छोड़ दी है. जै

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Hanuman Ansh Box Office collection: हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 63
NDTV
नई दिल्ली:

आज हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के फैंस के लिए बहुत ही शुभ खबर सामने आई है. बता दें, फिल्म हनुमान अंश आज 9 अक्टूबर को तेलुगू में रिलीज हो रही है. इस रिलीज से हमको साफ-साफ पता चलता है कि एक कम बजट की फिल्म ने हर एक प्रांत में अपनी छाप छोड़ दी है. जैसा कि हम जानते हैं कि बाबा नीम करौली के भक्ति भारत के हर एक कोने में हैं और वो दिल से बाबा को अपना मानते हैं. इस बीच इस फिल्म का तेलुगू में रिलीज होना टीम के साथ-साथ फैंस के लिए भी खुशी जाहिर करने वाली बात है. फिल्म को रिलीज हुए 60 दिन पूरे हो गए हैं. अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अभी तक पूरे विश्व में 427.43 करोड रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म का यह शानदार कलेक्शन आगे भी जारी रहने वाला है.

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 63

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, 1,579 शोज से 75 लाख की कमाई 63वें दिन हनुमान अंश ने हासिल की, जिसके बाद भारत में नेट 327.98 करोड़ और वर्ल्डवाइड 387.38 करोड़ पहुंच गया है. ओवरसीज फिल्म ने 10 लाख की कमाई हासिल की है, जिसके बाद टोटल ओवरसीज ग्रॉस 40.05 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस 427.43 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. हालांकि देखना होगा कि तेलुगू रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में उछाल आता है या नहीं. 

Featured Video Of The Day
रसिक दुलारी की मौत के बाद पहली बार बोले प्रेमानंद महाराज ! कहा- निर्दोष की निंदा...
Topics mentioned in this article
Bollywod News
Entertainment
Hanuman Ansh
Hanuman Ansh Box Office Collection