Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: हनुमान अंश पर बरसी'नीम करोली बाबा' की कृपा,'मिर्जापुर'को छोड़ा पीछे, 39में दिन इतनी हुई कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. बहुत कम बजट वाली यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने 'मिर्जापुर' को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: हनुमान अंश पर बरसी'नीम करोली बाबा' की कृपा
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 39: नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. बहुत कम बजट वाली यह फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने 'मिर्जापुर' को पीछे छोड़ दिया है. इसने अब तक 221.72 करोड़ (ग्रॉस) कमा लिए हैं. हालांकि, 'हनुमान अंश' अभी भी 'बॉर्डर 2' (450.19 करोड़) और ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' (1,813.39 करोड़) के कुल कलेक्शन से पीछे है.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 39
39वें दिन 'हनुमान अंश' ने शुरुआती शो से 1.83 करोड़ (नेट) कमाए. फिल्म का वीकेंड शानदार रहा, जिसमें अकेले रविवार को 22.50 करोड़ (नेट) की कमाई हुई. शुक्रवार (10.50 करोड़) और शनिवार (18.50 करोड़) की कमाई को मिलाकर, फिल्म ने वीकेंड में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

यह भी पढ़ें - बनारस के ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को दिलाई पहचान, जानें लालजी पांडेय कैसे बने बॉलीवुड के 'अनजान? 

'हनुमान अंश' ने अब तक कितनी कमाई की है?
फिलहाल, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 255.71 करोड़ है, जबकि नेट कलेक्शन 216.46 करोड़ है. थिएटर में एक महीना पूरा होने के बाद भी 'हनुमान अंश' अभी भी 4,917 शो में चल रही है. बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई करने के बावजूद, 'हनुमान अंश' ने निवेश के मुकाबले मुनाफे के मामले में 'धुरंधर'से बेहतर प्रदर्शन किया है. सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने भारत में 216.46 करोड़ (नेट) और 255.71 करोड़ (ग्रॉस) कमाए हैं. फिल्म ने अनुमानित 214.46 करोड़ का मुनाफा कमाया.

Advertisement

इसकी तुलना में 'धुरंधर 1' और 'धुरंधर 2' को कथित तौर पर कुल 255 करोड़ के बजट में बनाया गया था. अकेले 'धुरंधर 2' ने भारत में 1,149.30 करोड़ की नेट कमाई की, जबकि 'धुरंधर 1' ने भी 1,149.30 करोड़ कमाए. इस तरह दोनों फिल्मों की कुल भारतीय नेट कमाई 2,298.60 करोड़ हो गई. इससे दोनों फिल्मों का कुल अनुमानित मुनाफा 2,043.60 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन पर जो गाना सुनता था पूरा देश, 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' का तमन्ना भाटिया के लेटेस्ट सुपरहिट सॉन्ग से क्या है कनेक्शन 

इस तरह, 'धुरंधर 1' और '2' ने मिलकर 'हनुमान अंश' से 1,829.14 करोड़ ज्यादा मुनाफा कमाया. हालांकि, 'हनुमान अंश' ने अपने निवेश पर कहीं ज्यादा रिटर्न दिया.'हनुमान अंश' घरेलू स्तर पर रिलीज हुई, वहीं 'धुरंधर'खाड़ी देशों (गल्फ रीजन) को छोड़कर दुनिया भर में रिलीज किया गया.

फिल्म के बारे में
फिल्म के बारे में बात करते हुए हाल ही में 'हनुमान अंश' की 21 वर्षीय प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने शुरुआत में मेकर्स को हुई आर्थिक परेशानियों के बारे में  बात की. “इस फिल्म को तीन महिलाओं ने बनाया है और मैं उनमें सबसे छोटी हूं. मैं पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इससे जुड़ी. टीम ने मुझे बताया कि फिल्म तो बन गई थी, लेकिन उनके पास पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए पैसे नहीं थे. मैंने अपनी सारी बचत इस फिल्म में लगा दी क्योंकि मैं इससे भावनात्मक रूप से बहुत गहराई से जुड़ी हुई थी. महाराज जी (नीम करौली बाबा) ने लैरी ब्रिलियंट और स्टीव जॉब्स जैसे कई विदेशियों को प्रेरित किया, लेकिन भारत में बहुत कम लोग महाराज जी के बारे में जानते हैं. उन्होंने ANI को बताया कि मैं चाहती हूं कि लोग उनकी जीवनी के बारे में जानें और उनके आश्रम जाएं.” “मैंने कुल बजट का एक-तिहाई हिस्सा दिया. हां, हमने अपना लगाया हुआ पैसा वापस पा लिया है और फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.”'हनुमान अंश' को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है.

Advertisement

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani

Mukherjee


 

Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38
Hanuman Ansh Box Office
Hanuman Ansh Collection
Hanuman Ansh Collection Till Now