हंसिका मोटवानी ने एक्स भाभी पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस, फैमिली ड्रामा पहुंचा कोर्ट

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स-सिस्टर-इन-लॉ मुस्कान नैंसी जेम्स के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है. हंसिका ने मुंबई की सेशंस कोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हंसिका मोटवानी ने एक्स भाभी पर किया केस

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स-सिस्टर-इन-लॉ मुस्कान नैंसी जेम्स के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है. हंसिका ने मुंबई की सेशंस कोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि मुस्कान को उनके खिलाफ कोई भी बयान देने से रोका जाए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आदेश दिया जाए. यह विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर कोर्ट तक पहुंच चुका है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं.

लोन विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला

हंसिका मोटवानी की याचिका के मुताबिक, यह पूरा विवाद 27 लाख रुपये के लोन से जुड़ा हुआ है. हंसिका का दावा है कि यह रकम मुस्कान नैंसी जेम्स ने अपने पति प्रशांत मोटवानी के साथ शादी के दौरान ली थी, जिसे अब तक वापस नहीं किया गया. हंसिका ने यह भी साफ किया है कि उनका अपने भाई की शादीशुदा जिंदगी में कोई खास दखल नहीं था. वह अलग रहती थीं और उन्हें पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों की ज्यादा जानकारी भी नहीं थी. उनका कहना है कि झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है.

एफआईआर, आरोप और कानूनी लड़ाई तेज

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब मुस्कान नैंसी जेम्स ने अपने पति और हंसिका के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. उन्होंने क्रूरता, उत्पीड़न और शादी में महंगे गिफ्ट की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि मानसिक तनाव के कारण उन्हें बेल्स पाल्सी जैसी बीमारी हो गई. हालांकि हंसिका मोटवानी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने पहले ही बॉम्बे हाई कोर्ट में FIR रद्द करने की याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है.

यह भी पढ़ें: जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव का धमाकेदार कमबैक, एक महीने में यूट्यूब पर 100K सब्सक्राइबर्स पार, फराह खान का आया कमेंट

Advertisement

इसके अलावा हंसिका ने अंधेरी की मजिस्ट्रेट कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस भी दर्ज कराया है. उनके वकील के अनुसार, मीडिया में लगातार चल रही खबरों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते उन्होंने यह सख्त कदम उठाया है. अब यह पूरा मामला दिंडोशी सेशंस कोर्ट में सुना जाएगा, जहां आने वाले समय में दोनों पक्षों की दलीलें सामने आएंगी.

Featured Video Of The Day
जैसलमेर में तेज आंधी तूफान में होटल की से गिरीं सोलर प्लेटें, देखें वीडियो
Topics mentioned in this article
Hansika Motwani
Muskan Nancy James
Hansika Motwani News
Muskan Nancy James Latest News
Muskan Nancy James Photo