दिव्या भारती का 24 साल पुराना गाना, जिसपर गुरुग्राम की रामलीला में शूर्पणखा ने किया डांस, वीडियो वायरल

गुरुग्राम की रामलीला में उस वक्त सभी की नजरें शूर्पणखा पर टिक गईं, जब उन्होंने दिव्या भारती के 24 साल पुराने सुपरहिट गाने पर दुल्हन के लुक में डांस किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिव्या भारती का 24 साल पुराना गाना, रामलीला की शूर्पणखा ने किया जमकर डांस
Instagram & Youtube
नई दिल्ली:

दिव्या भारती 90 के दशक की वो अदाकारा हैं, जिन्होंने चंद फिल्मों से सुपरस्टार का खिताब हासिल कर लिया. उन्होंने बॉलीवुड में ऐसी जगह बनाई कि आज भी उनकी छाप को कोई मिटा नहीं पाया. फिल्मों से लेकर गानों तक को आज भी खूब सुना जाता है. लेकिन आपको हैरानी होगी कि 24 साल पुराना स्पेशल डांस सॉन्ग, जिसे पार्टियों और फंक्शन में इस्तेमाल किया जाता है उसे एक महिला ने रामलीला के मंच पर डांस करने के लिए इस्तेमाल किया. दरअसल, रामलीला इन दिनों देश के हर कोने में चल रही हैं. वहीं इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इसी बीच इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें रामलीला के स्टेज पर शूर्पणखा बनकर एक महिला लहंगा और फुल ब्राइडल लुक में आकर दिव्या भारती के 24 साल पुराने गाने पर जमकर डांस कर रही हैं, जिसे देख आप कहेंगे- हद कर दी. 

रामलीला में बजा दिव्या भारती का 24 साल पुराना गाना  

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो गुरुग्राम की रामलीला का बताया जा रहा है, जिसमें स्टेज पर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के किरदार में तीन कलाकार नजर आ रहे हैं. जबकि एक महिला ब्राइडल लुक में हैवी लहंगा पहने और मेकअप किए डांस करती हुई दिख रही है. पोस्ट के अनुसार, यह महिला शूर्पणखा के किरदार में नजर आ रही है. वहीं उन्हें 24 साल पुराने गाने सात समंदर पार गाने पर खूब डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो पर हालांकि कमेंट देखने को नहीं मिले हैं. लेकिन यह सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि आखिर रामलीला में इस गाने को इस्तेमाल करने की क्या वजह रही होगी. 

यह भी पढ़ें | रामायण की सीता के मॉडर्न हाउस का इनसाइड वीडियो, दीपिका चिखलिया के घर के हर कोने में श्रीराम की दिखती है छाप

Advertisement

दिव्या भारती के गाने के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह गाना दिव्या भारती की 1992 में आई फिल्म विश्वात्मा का है, जिसमें दिव्या भारती के अलावा सनी देओल, गुलशन ग्रोवर और चंकी पांडे भी नजर आए थे. फिल्म का गाना साधना सरगम ने गाया था. जबकि उदित नारायण और जॉली मुखर्जी ने मेल सिंगर के रुप में आवाज दी थी. संगीतकार विजू शाह और गीतकार आनंद बक्शी थे. 

दिव्या भारती के बारे में 

दिव्या भारती 90 के दशक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं. वहीं हिंदी और तेलुगू सिनेमा में उन्होंने काम किया था. उनका फिल्मी सफर 3 साल का रहा. जब 1993 में एक्ट्रेस की 19 साल की कम उम्र में पांचवे फ्लोर की बालकनी से गिरने से मौत हो गई. हालांकि उनकी मौत को लेकर काफी अफवाहे हैं. लेकिन लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे गलती से गिरना माना गया था.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना सुपरहिट गाना, शशि कपूर-आशा पारेख का दिखा रोमांस, 24 घंटे में तैयार, गीतकार को मिली गिफ्ट में कार

Featured Video Of The Day
दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर FIR दर्ज, 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Topics mentioned in this article
Divya Bharti
Divya Bharti Songs
Hindi Song
Hindi News
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं