Gunmaaster G9 का गाना रिलीज, 47 साल पुराने गाने का कॉपी, डायरेक्टर बोले-  उसकी जगह लेना नहीं

 'गनमास्टर जी9' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जिस पर निर्देशक आदित्य दत्त ने कहा- 'बप्पी दा के संगीत की नकल मुमकिन नहीं'. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
47 साल पुराने गाने को किया रिक्रिएट, गनमास्टर जी9 में हुआ रिलीज
YouTube
नई दिल्ली:

एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' के मेकर्स ने दिवंगत संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के मशहूर गाने 'मौसम है गाने का' को नए अंदाज में पेश किया है. फिल्म के प्रमोशनल टाइटल ट्रैक के लिए इस पुराने गाने को रीक्रिएट किया गया है. निर्देशक आदित्य दत्त का कहना है कि बप्पी लाहिड़ी के संगीत की अपनी अलग पहचान और एनर्जी है, जिसकी नकल करना नामुमकिन है. ऐसे में उनकी कोशिश मूल गाने की जगह लेने की नहीं, बल्कि उसे सम्मान देने की रही है. 

गनमास्टर जी9 का नया गाने पर कही ये बात

आदित्य दत्त ने कहा, ''बप्पी दा के संगीत की अपनी एक खास पहचान है, जिसे दोहराना मुमकिन नहीं है. 'गनमास्टर जी9' के प्रमोशनल टाइटल ट्रैक को तैयार करते समय हमारा मकसद कभी भी मूल गाने से मुकाबला करना या उसकी जगह लेना नहीं था. हम बस ऐसी धुन को सम्मान देना चाहते थे, जिससे लोगों की कई यादें जुड़ी हैं. हमने इसे आज के दर्शकों से जोड़ने के लिए नया म्यूजिकल ट्रीटमेंट दिया है. हमारे लिए बप्पी दा के संगीत की विरासत का सम्मान करना बेहद जरूरी था.''

ये भी पढ़ें- मराठी गाना, यूट्यूब पर 2024 हुआ पॉपुलर, बॉलीवुड ने 2026 में बनाया सुपरहिट, गांव की छोरे ने की प्रेमिका की तारीफ

Advertisement

47 साल पुराने गाने को दिया ट्रिब्यूट

मूल गाना 'मौसम है गाने का' साल 1979 में आई स्पाई थ्रिलर फिल्म 'सुरक्षा' में शामिल था. रविकांत नागाइच के निर्देशन में बनी इस फिल्म का यह गाना अपने दौर में काफी लोकप्रिय हुआ था. इसके नए वर्जन को विक्रम मोंट्रोस ने तैयार किया है. उन्होंने गाने का म्यूजिक प्रोडक्शन, अरेंजमेंट और साउंड डिजाइन भी संभाला है. 

फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने कहा, ''बप्पी दा ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं और उनका संगीत आज भी हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आता है. 'गनमास्टर जी9' के जरिए उनके एक पुराने गाने को नए रूप में पेश करना उनकी संगीत विरासत का जश्न मनाने जैसा है. हम जानते हैं कि इतने मशहूर संगीतकार से जुड़े गाने को नए अंदाज में पेश करने की अपनी जिम्मेदारी होती है. यह हमारी तरफ से एक छोटी-सी श्रद्धांजलि है. उम्मीद है कि दर्शक इस नए वर्जन को पसंद करेंगे और मूल गाने को भी पहले की तरह प्यार देते रहेंगे.''

Advertisement

गनमास्टर जी9 के बारे में 

'गनमास्टर जी9' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और इसे सारेगामा म्यूजिक के साथ-साथ अलग-अलग म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकता है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन-रोमांस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे. फिल्म में अभिषेक सिंह भी अहम भूमिका में हैं. दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर फिल्म के निर्माता हैं, जबकि सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसे पेश कर रहा है. 'गनमास्टर जी9' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो के बाद ZEE5 पर आएंगे पंचायत के सचिव जी, नई फिल्म में दिखा सीरियस अवतार, संकट मोचन जय हनुमान गाना रिलीज

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
दिल्ली में रहते-रहते 8 साल छोटी हो रही है उम्र! चौंकाने वाली रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
Gunmaaster G9
Hindi Song
Bappi Da

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं