Gullak 5: गुल्लक के पांचवे सीजन में फैंस को लगेगा झटका,नए प्रोमो में बदल गए अन्नू मिश्रा, 9 रेटिंग वाली सीरीज में इस एक्टर की हुई एंट्री

Gullak 5 Release: ‘गुल्लक 5’ आने वाला है, जिसमें कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं क्योंकि अन्नू मिश्रा के किरदार में अब वैभव गुप्ता नहीं बल्कि अनंत वी. जोशी की एंट्री हो गई है.   

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुल्लक 5 में हुई नए अन्नू भैया की एंट्री
नई दिल्ली:

Gullak 5:  दर्शकों के बेहद पसंदीदा ओटीटी शो ‘गुल्लक' का पांचवां सीजन जल्द ही सोनी लीव पर स्ट्रीम होने वाला है. इस नए सीजन में खास किरदार नजर आएगा. मिश्रा परिवार के जाने-पहचाने किरदार अन्नू भैया की भूमिका में अनंत वी. जोशी नजर आएंगे. ‘गुल्लक' के पांचवें सीजन में अनंत जोशी आनंद “अन्नू” मिश्रा के रूप में शामिल हुए हैं और दर्शक उनके अभिनय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘गुल्लक' अपनी सादगी, पारिवारिक प्यार और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी घटनाओं के लिए मशहूर है. इस सीजन में मिश्रा निवास के दरवाजे फिर से खुल रहे हैं. शो में पुराने किरदारों के साथ एक नया चेहरा भी जुड़ रहा है. अनंत वी. जोशी अन्नू भैया के आकर्षण, मासूमियत और भावनात्मक जुड़ाव को आगे बढ़ाते नजर आएंगे. 

गुल्लक में अनंत वी जोशी की हुई एंट्री

इस सीरीज से जुड़ने पर अनंत वी. जोशी ने अपने विचार साझा करते हुए बताया, “गुल्लक हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रहा है क्योंकि मिश्रा परिवार मुझे हमारे अपने परिवार की बहुत याद दिलाता है. उनकी गर्मजोशी, छोटे-छोटे पल, बातचीत और वह सादगी, जिससे वे लोगों के जीवन को छू जाते हैं, मुझे बेहद पसंद है. मैं लंबे समय से इस दुनिया का प्रशंसक रहा हूं, इसलिए अब इसका हिस्सा बनना सचमुच बहुत खास लग रहा है.”

ये भी पढ़ें- 2000 में आई वो फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, एक्टर बना रातोंरात सुपरस्टार, माफिया के निशाने पर आया डायरेक्टर

इस एक्टर को किया रिप्लेस

अनंत ने आगे कहा कि अन्नू भैया के किरदार में इस सीजन में उनके जीवन के अधिक परिपक्व और विकसित पहलू को दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा, “पहले ही दिन से पूरी कास्ट और टीम से बहुत प्यार और गर्मजोशी मिली. मैं सचमुच ‘गुल्लक' परिवार का हिस्सा बनकर आभारी हूं और दर्शकों के साथ इस नए सीजन का अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हूं.” जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पहले अन्नू मिश्रा का किरदार वैभव राज गुप्ता निभा रहे थे. लेकिन अब अनंत इस किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे. 

Advertisement

गुल्लक के बारे में 

‘द वायरल फीवर' निर्मित ‘गुल्लक 5' में अनंत वी. जोशी के साथ ही जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर और सुनीता राजवार जैसे कलाकार अपनी भूमिकाओं में वापसी भी कर रहे हैं. मेकर्स के अनुसार अनंत वी. जोशी के जुड़ने से शो में नई एनर्जी और रोचकता आ जाएगी. ‘गुल्लक' भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले पसंदीदा ओटीटी शोज में से एक है, जिसे आईएमडीबी पर 9 की रेटिंग मिली है. वहीं अपनी शानदार कहानी और बेहतरीन अभिनय के लिए यह शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. वहीं, नए सीजन में परिवार की पुरानी मिठास के साथ नई कहानियां और मोड़ देखने को मिलेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की वो 'स्कूल फ्रेंड', करिश्मा कपूर जैसे सितारों के साथ दी हिट फिल्म, लेकिन 14वां बर्थडे बना आखिरी जन्मदिन

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Postmortem Report: प्रतीक यादव की मौत की वजह सामने आई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा