गोविंदा के सिर पर नहीं है असली बाल, पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर पर फिर किया नया खुलासा

अब सुनीता आहूजा ने अपने पति के बारे में नया खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि 90 के दशक के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा अब हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा के सिर पर नहीं है असली बाल
NDTV

बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने पति के बारे में खुलकर बात करती हैं. वह गोविंदा के बारे में अक्सर चौंकाने वाले खुलासे भी करती रहती हैं. अब सुनीता आहूजा ने अपने पति के बारे में नया खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि 90 के दशक के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा अब हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं. सुनीता आहूजा ने हाल ही में मैशेबल इंडिया को इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने गोविंदा के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर बात की.

ये भी पढ़ें: ना मंदाकिनी ना ही जैस्मीन, बल्कि इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल था दाऊद इब्राहिम? हीरोइन के लिए किया था प्रोड्यूसर का मर्डर

क्या बोलीं सुनीता आहूजा 

सुनीता आहूजा ने कहा, 'पहले तो वो बेहद हैंडसम लगते थे. उनके अपने बाल थे. अब वह पैच लगाते हैं. लेकिन अभी भी वो अच्छे लगते हैं.' जब इंटरव्यू में इस बात पर हंसी हुई तो सुनीता आहूजा ने गंभीरता से जवाब दिया, 'छुपाने की क्या बात है? बहुत से हीरो ऐसा करते हैं. मर्द-औरत दोनों पैच लगाते हैं. इसमें शर्माने वाली कोई बात नहीं है.' सुनीता ने अपने पति की तारीफ करते हुए उन्हें 'एकदम यूनिक टैलेंट' बताया. उन्होंने कहा, 'मेरा पति नंबर वन है. फिल्म इंडस्ट्री में पहले उन जैसा कोई नहीं था और आगे भी नहीं होगा.'

गोविंदा बेटे अच्छे

एक दूसरे इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा को पति की बजाय अच्छे बेटे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं फिर कहूंगी कि गोविंदा अच्छे बेटे हैं, अच्छे भाई हैं. लेकिन पति के रूप में... मैं पार्टी करना, डिनर पर जाना, छुट्टियां मनाना पसंद करती हूं. लेकिन वो परिवार की जिम्मेदारी में इतने व्यस्त हो गए कि खुद के लिए कभी कुछ नहीं किया. 60 साल के हो गए हैं लेकिन खुद के लिए कभी नहीं जिए.'

Advertisement

गोविंदा पर आरोप

सुनीता ने आगे कहा कि इस बात से उन्हें दुख होता है. 'इतने बड़े सुपरस्टार हो, जिंदगी में क्या देखा? कुछ नहीं. मैं हमेशा कहती हूं कि मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं. अब पछताने का कोई फायदा नहीं. 40 साल हो गए, उन्हें छोड़ना भी अपराध जैसा लगता है.' पिछले साल सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. गोविंदा ने हाल ही में इसे साजिश बताया. एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुप रहने से वे कमजोर लगते और लोग उन्हें ही परेशानी मान लेते. गोविंदा का कहना है कि उनके परिवार के सदस्यों को भी बिना बताए इस्तेमाल किया जा रहा है. गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी. दोनों की दो बच्चे बेटी टीना और बेटा यशवर्धन हैं. 

Featured Video Of The Day
केतन हत्याकांड में सर्च हिस्ट्री ने सिया गोयल को फंसाया!
Topics mentioned in this article
Govinda
Sunita Ahuja
Govinda  and Sunita Ahuja
Bollywood
Enetrtainment