29 साल पुराने गाने में गोविंदा ने टीवी की अनुपमा के साथ किया रोमांस, इंदीवर के बोल, कुमार शानू- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में सदाबहार

दो आंखें बारह हाथ कीर्ति कुमार द्वारा निर्देशित 1997 की भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म है.  फिल्म में गोविंदा, रूपाली गागुंली, मधुवंती, अरुणा ईरानी और सदाशिव अमरापुरकर  अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म में गोविंदा सागर के रोल में थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
29 साल पुराने गाने में गोविंदा ने टीवी की अनुपमा रूपाली गांगुली के साथ किया था रोमांस
youtube
नई दिल्ली:

90 के दशक के बॉलीवुड गानों की बात हो तो गोविंदा के रोमांटिक गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं. उस दौर का एक ऐसा ही गाना है, जिसमें गोविंदा के साथ आज टीवी की मशहूर अनुपमा यानी रूपाली गांगुली नजर आई थीं. करीब 29 साल पुराना यह गाना आज भी अपनी रोमांटिक धुन और खूबसूरत आवाज की वजह से याद किया जाता है. यह गाना फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ' का है, जो 1997 में रिलीज हुई थी. फिल्म में गोविंदा और रूपाली गांगुली की जोड़ी नजर आई थी. दोनों पर फिल्माया गया रोमांटिक गाना ‘जो भी देखे आपको' उस दौर के संगीत की खास पहचान रहा.

रूपाली गांगुली टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री है. वह भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक हैं. रूपाली गांगुली को मुख्य रूप से सिटकॉम 'साराभाई वर्सेस साराभाई' (2004–2006) में 'मोनिशा सिंह साराभाई' और टीवी शो 'अनुपमा'  में 'अनुपमा जोशी' के किरदार के लिए जाना जाता है. रूपाली गांगुली ने सात साल की उम्र में अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'साहब' (1985) से डेब्यू किया. बाद में उन्होंने अपने पिता की बंगाली फिल्म 'बलिदान' (1990) में तापस पॉल के साथ काम किया, जो व्यावसायिक रूप से बहुत सफल रही. इस फिल्म की सफलता के बाद वह फिर कभी बंगाली सिनेमा में नजर नहीं आईं. बाद में मेडिकल ड्रामा सीरीज 'संजीवनी: ए मेडिकल बून' (2003–2005) में डॉ. सिमरन चोपड़ा का किरदार निभाकर उन्हें बड़ी पहचान मिली. 

वहीं 2006 में उन्होंने 'बिग बॉस 1' में हिस्सा लिया. इसके बाद रूपाली कई सफल टेलीविजन सीरीज में नजर आईं, जिनमें 'एक पैकेट उम्मीद' (2008) में सुजाता और 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी' (2011–2013) में पिंकी खन्ना आहूजा के रोल में काफी पसंद की गईं. इसके बाद उन्होंने अभिनय से सात साल का ब्रेक लिया और फिर 'अनुपमा' के साथ वापसी की. 

यह भी पढ़ें-  पवन सिंह का पहला गाना, ओढ़निया वाली 29 साल पहले हुआ था रिलीज, यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज, क्या आपने सुना ?

Advertisement

गोविंदा- रूपाली का गाना 

दो आंखें बारह हाथ कीर्ति कुमार द्वारा निर्देशित 1997 की भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म है.  फिल्म में गोविंदा (Govinda), रूपाली गागुंली, मधुवंती, अरुणा ईरानी और सदाशिव अमरापुरकर  अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म में गोविंदा सागर के रोल में थे. हम फिल्म के जिस गाने के बात कर रहे हैं वह है, "जो भी देखे आपको". इस रोमांटिक गाने को गोविंदा और रूपाली पर फिल्माया गया था. इस गाने को आवाज दी थी कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने, वहीं गाने के बोल लिखे थे इंदीवर ने. यह ताजगी भरा गाना आज भी बेहद पसंद किया जाता है.

Featured Video Of The Day
सपा प्रवक्ता' ने डिबेट में कांग्रेस को दिखा दिया आईना!
Topics mentioned in this article
Rupali Ganguly
Rupali Ganguly Anupamaa
Rupali Ganguly Latest News
Rupali Ganguly Movies And Tv Shows
Rupali Ganguly Govinda Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं