‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने बताए अपने “ड्रीम पार्टनर” के मायने

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के प्रमोशन के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माहौल उस वक्त और मजेदार हो गया जब एक रिपोर्टर ने अविनाश तिवारी और मेधा शंकर से उनकी पर्सनल पसंद को लेकर सवाल पूछ लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने बताए अपने “ड्रीम पार्टनर” के मायने

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2' के प्रमोशन के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में माहौल उस वक्त और मजेदार हो गया जब एक रिपोर्टर ने अविनाश तिवारी और मेधा शंकर से उनकी पर्सनल पसंद को लेकर सवाल पूछ लिया. सवाल था कि दोनों कलाकार किस तरह के पार्टनर की तलाश में हैं. यह सुनते ही मंच पर हंसी का माहौल बन गया और बातचीत दिलचस्प मोड़ ले गई. रिपोर्टर ने पूछा, “असल में अविनाश, आप किस तरह के पार्टनर की तलाश कर रहे हैं? और मेधा, आप किस तरह के पार्टनर की तलाश कर रही हैं?” इस पर अविनाश ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरी मम्मी ने नहीं भेजा तुम्हें.” रिपोर्टर ने तुरंत जवाब दिया, “नहीं, यह मेरी इंफॉर्मेशन है और मेरे जैसी बहुत सारी लड़कियों की इंफॉर्मेशन है.” इस नोकझोंक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों को भी हंसा दिया.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की कामयाबी का भरपूर फायदा लूट रहे राकेश बेदी, 100 करोड़ की फिल्म का अपने दम पर कर रहे प्रचार

इसके बाद मेधा शंकर ने अपनी पसंद को बेहद सादगी से सामने रखा. उन्होंने कहा कि वह काफी “ओल्ड स्कूल” हैं और उन्हें रिश्तों में ज्यादा दिखावा पसंद नहीं. मेधा के मुताबिक उनकी पसंद बहुत बेसिक है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो समझदार हो, जिसके अंदर गहराई से प्यार करने की क्षमता हो और जो रिश्ते निभाने की ताकत रखता हो. मेधा ने यह भी कहा कि लॉयल्टी और ट्रस्ट उनके लिए बेहद जरूरी चीजें हैं. साथ ही उन्होंने यह जोड़ा कि रिश्ते में थोड़ा हंसी-मजाक भी चलता रहना चाहिए, ताकि जिंदगी बोझ न लगे. मेधा ने मुस्कुराते हुए कहा, “बस इतना ही है यार… ईज़ी है यार.”

इसके बाद अविनाश तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी, तब उन्हें लगता था कि प्यार ही सबसे बड़ी चीज है. लेकिन अब उनके अंदर एक और चाहत आ गई है. अविनाश ने कहा कि वह ऐसे इंसान की तलाश में हैं जो जिंदगी को एक “बर्ड्स आई व्यू” से देख सके, यानी जिसकी सोच सिर्फ “मैं” तक सीमित न हो, बल्कि जो जीवन को बड़े नजरिए से समझता हो.

Advertisement

गौरतलब है कि अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2' 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है और फैंस दोनों कलाकारों की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Akhilesh Yadav 53rd Birthday: 'Tipu' बनने से लेकर उनकी टेढ़ी नाक के पीछे का मजेदार किस्सा क्या है?
Topics mentioned in this article
Ginny Weds Sunny 2
Film Ginny Weds Sunny 2
Ginny Weds Sunny
Avinash Tiwari
Medha Shankar