रूठे दोस्त को मनाना है? अभी भेज दें अरिजीत सिंह का ये इमोशनल गाना, पलभर में पिघल जाएगा दिल

अगर आपका दोस्त आपसे नाराज है और उससे बात करने में डर लग रहा है, तो बॉलीवुड का ये दोस्ती वाला गाना आपके रूठ दोस्त को मनाने में आपकी मदद कर सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नाराज दोस्त को मनाना है? अरिजीत सिंह का ये गाना है परफेक्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में आपको अपनी फीलिंग्स के हिसाब से हर तरह का गाना मिल जाएगा. बात करें 80 और 90 के दशक के गानों की तो कई गानों को सुनकर ऐसा लगता है कि वो आपके मन की ही बात कर रहे हैं. इस तरह से अगर आपके अपने मन में भी कोई बात है और आपका दोस्त आपसे नाराज हो गया है और आप उससे बात करने से बच रहे हैं तो आपको आज हम एक ऐसा गाना बताएंगे, जो बिना बोले आपके मन की बात उन तक पहुंचा देगा. 

2 अगस्त को फ्रेंडिशिप डे है, तो अभी मौका है अपने रूठे दोस्त को मनाने का. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. दोस्ती पर बनी इस फनी कॉमेडी फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, सनी सिंह और सोनाली सहगल जैसे स्टार ने काम किया था. 

रूठे दोस्त को मनाने के लिए कौन सा गाना है

'फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना 'तेरा यार हूं मैं' बहुत फेमस हुआ था. हर रूठा दोस्त अपने दोस्त के लिए इस गाने को लगाता था. ये गाना कुमार ने लिखा था, वहीं इसका म्यूजिक रोचक कोहली ने तैयार किया. जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज से सजाया. ये गाना इतना पसंद किया गया था कि 7 साल बाद भी दोस्ती की प्लेलिस्ट में ये गाना शामिल रहता है. 

ये भी पढ़ें: 45 साल पहले का सुपरहिट गाना, जिसको सुनते ही आंखों में आ जाते है आंसू, अमिताभ बच्चन ने जीता था दिल, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया सदाबहार

7 साल बाद भी छाया है गाने का जादू 

गाने को रिलीज हुए 8 साल हो गए हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 41.8 करोड़ व्यूज मिल गए हैं. आज भी दोस्तों की शादी में, पार्टी में या फिर स्कूल के फंक्शन में ये गाना बज ही जाता है. जिसमें लोग अपने दोस्त के लिए डांस करते हैं और उसे ये गाना डेडिकेट करते हुए बताते हैं कि लाइफ में चाहे जो भी बदल जाए, लेकिन उनकी दोस्ती कभी नहीं बदलेगी. 

Advertisement

कैसी थी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 

'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म का डायरेक्शन लव रंजन ने किया था. ये फिल्म बहुत ही लो बजट थी. फिल्म का कुल बजट 25 करोड़ था. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर दिया. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के हिसाब से इस कम बजट वाली फिल्म ने 152-156 करोड़ की कमाई की थी. 

फिल्म में कार्तिक आर्यन,  नुसरत भरुचा, सनी सिंह, सोनल्ली सेगल भी लीड रोल में नजर आए हैं. इस रोमाटिंक कॉमेडी फिल्म ने दोस्ती, प्यार को बखूबी दिखाया है. 

Featured Video Of The Day
स्पेन में घुसे हजारों घुसपैठिए! मच गया तगड़ा बवाल!
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Tera Yaar Hoon Main
Friendship Day Songs