ओ रोमियो छोड़िए असली वैलेंटाइन डे विनर निकली ये फिल्म, पहले दिन वसूला बजट, 7 दिनों 386 % प्रॉफिट में है फिल्म 

Couple Friendly Box Office Collection Day 7: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई साउथ की फिल्म कपल फ्रेंडली ने 7 दिनों में 386 प्रतिशत का प्रॉफिट कमा लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Couple Friendly Box Office: वैलेंटाइन डे पर ओ रोमियो को प्रॉफिट के मामले में कपल फ्रेंडली ने दी धोबी पछाड़
नई दिल्ली:

वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर की ओ रोमियो की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है, जिसने 8 दिनों में 49.35 करोड़ का कलेक्शन  (O Romeo Box Office Collection) भारत में किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75 करोड़ हो पाया है. हालांकि फिल्म अपने बजट की कमाई से अभी दूर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई साउथ की एक फिल्म ने पहले ही दिन जहां अपना बजट वसूल लिया तो वहीं 7 दिनों में 386 प्रतिशत का प्रॉफिट कमा लिया है. ये फिल्म तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म कपल फ्रेंडली है, जिसमें संतोष शोभन और मानसा वाराणसी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. 

कपल फैमिली फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 1 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. वहीं दूसरे दिन 1.05 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. तीसरे दिन आंकड़ा 80 लाख पहुंचा. चौथे दिन कलेक्शन 67 करोड़ रहा. वहीं पांचवे दिन 63 लाख और छठे दिन 61 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. जबकि सातवें दिन 67 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 5.52 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड 5.7 करोड़  कमाए हैं. 

ये भी पढ़ें- रिलीज से 12 दिन पहले आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर, धुरंधर ने 77 दिनों में की थी इतनी कमाई

प्रॉफिट में है कपल फ्रेंडली

Advertisement

कोईमोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कपल फ्रेंडली का बजट केवल एक करोड़ का है. वहीं पहले दिन ही फिल्म ने यह वसूल लिया है. इसके बाद दूसरे दिन से फिल्म प्रॉफिट कम रही है. वहीं 7 दिनों में फिल्म का प्रॉफिट 387 प्रतिशत हो गया है. इसके चलते फिल्म सुपरहिट साबित हो गई है. 

कपल फ्रेंडली के बारे में 

14 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लिखा और डायरेक्ट अश्विन चंद्रशेखर ने किया है. फिल्म की कहानी एक चेन्नई के इंटीरियर डिज़ाइनर की है, जिसके करियर की मुश्किलें अचानक एक मोड़ ले लेती हैं, जब बाइक पूलिंग की वजह से उसका एक साथी राइडर के साथ रोमांस शुरू हो जाता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म का पहले दिन बुरा हाल, दो दीवाने एक शहर में से ओपनिंग डे

Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!
Topics mentioned in this article