डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी चलता रहा किसिंग सीन जैसी खबरें खूब पढ़ी होंगी, लेकिन इस फिल्म में कट के बाद भी नहीं रुकती थी शतरंज की बाजी

वजीर फिल्म के डायरेक्टर विजय नांबियार ने अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर के साथ इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वजीर में पहली बार साथ दिखे थे अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म वजीर साल 2016 की हिट फिल्मों में से एक थी. जब उस समय इस फिल्म का पोस्टर आया था दर्शक फिल्म में अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे. फिल्म में अदिति राव हैदरी भी फरहान अख्तर से पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करती हुई नजर आई थीं. जब इस फिल्म का गाना 'तेरे बिन' दर्शकों के बीच में आया, तब से ही लोगों में इस फिल्म को देखने के लिए बेताबी पैदा हो गई. फिल्म के गाने इतने हिट हुए कि गानों ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म थी जिसको विजय नांबियार (Bejoy Nambiar) ने डायरेक्ट किया था. फिल्म के गाने अंकित तिवारी, प्रशांत पिल्लई जैसे संगीतकारों ने गाए थे. इस फिल्म का निर्माण विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने किया था. यह 8 जनवरी 2016 में रिलीज हुई थी. हाल ही में फिल्म डायरेक्टर विजय नांबियार ने NDTV से बात की और फिल्म की शूटिंग के पलों को याद किया.

नॉन स्टॉप चलता था शतरंज का खेल

डायरेक्टर विजय नांबियार ने फिल्म वजीर के शूट को याद करते हुए कहा कि फिल्म में काफी सींस हैं जिनमें अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर शतरंज खेलते हुए नजर आए हैं. वह शूट के बाद भी शतरंज खेलते थे. लेकिन जब शूट खत्म हो जाता था इसके बावजूद भी वह खेल खेलते रहते थे. शूट के दौरान दोनों ने खेल को काफी एंजॉय किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी. यह एक फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आए थे. फिल्म की कहानी एटीएस अधिकारी दानिश और एक विकलांग शतरंज खिलाड़ी के आसपास घूमती है. इस फिल्म में शतरंज खेल एक अहम किरदार निभाता है. फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में नील नितेश मुकेश भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे और फिल्म में जॉन इब्राहिम ने भी एक विशेष उपस्थिति थी.

फिल्म की कहानी

फिल्म के गाने दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं. फिल्म के गानों में फरहान और अदिति राव की लव केमिस्ट्री ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया. अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो दानिश और पत्नी रूहाना अपनी बेटी नूरी के साथ खुशी खुशी रहते हैं. एक दिन वह दोनों अपनी बेटी के साथ एक प्रोग्राम में जाते हैं, उस वक्त आतंकी हमले में नूरी की मौत हो जाती है. यह हादसा होने के बाद दोनों के जीवन में बदलाव आ जाता है और दानिश रूहाना एक दूसरे से अलग रहने लगते हैं. क्योंकि रूहाना अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार दानिश को मानती है. दानिश नूरी की कब्र पर खुदकुशी करने की तैयारी कर रहा होता है, तब उसको उस जगह पर एक बटुआ मिलता है.

ये भी पढ़ें- Box Office: कछुए की रफ्तार में हॉन्टेड 3डी को मैं वापस आऊंगा ने छोड़ा पीछे, आधी रही भारत भाग्य विधाता- गवर्नर

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बने कृष्ण मोहन संभालेंगे पदभार
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Bejoy Nambiar
Amitabh Bachchan
Entertainment
Farhan Akhtar