भूल जाइए धुरंधर 2, 10 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने रच डाला इतिहास, 11 दिन में कर डाली 16 गुना कमाई

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर बेशक जितना मर्जी कमा ले. लेकिन जो कारनामा इस फिल्म ने किया है, वह कमाल धमाल है. इस फिल्म की जान यूथ से कनेक्ट है. कहानी में आम जिंदगी की बातें हैं, और हर वो मसाला है जो एक आम दर्शक को फिल्म से जोड़ता है. हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म Vaazha 2 की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छोटा पैकेट बड़ा धमाल निकली ये फिल्म, 200 करोड़ की तरह लगाई दौड़
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर बेशक जितना मर्जी कमा ले. लेकिन जो कारनामा इस फिल्म ने किया है, वह कमाल धमाल है. इस फिल्म की जान यूथ से कनेक्ट है. कहानी में आम जिंदगी की बातें हैं, और हर वो मसाला है जो एक आम दर्शक को फिल्म से जोड़ता है. हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म Vaazha 2 की. जिसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ये मलयालम फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त स्पीड पकड़ रखी है. फिर चाहे वो वीकेंड हो या फिर वीक डेज इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है. फिल्म की यूएसपी इसकी सादगी है. आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े सारे डिटेल्स...

Vaazha 2 का बजट आईएमडीबी के मुताबिक सिर्फ 10 करोड़ रुपये है. इस तरह फिल्म को बहुत ही टाइट बजट में बनाया गया है. लेकिन इसने 11 दिन में ही बजट का 16 गुना कलेक्शन कर लिया है और ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है. फिल्म ने 11 दिन में वर्ल्डवाइड 163 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

यह भी पढ़ें: पति ने बनाई फिल्म, बीवी बनी हीरोइन और छोटे भाई को बनाया हीरो, 1993 की सबसे महंगी फिल्म के बावजूद हुई फ्लॉप

Vaazha 2 के डायरेक्टर साविन एस.ए. ने युवाओं की जिंदगी को फिल्म में दिखाने की कोशिश की है जो सफलस भी हुई है. कहानी चार दोस्तों की हैं जिन्हें लूजर और ट्रबलमेकर्स समझा जाता है. चार दोस्तों के किरदारों में हाशिर, एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी हैं.

Advertisement

Vaazha 2 को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है. आईएमडीबी यूजर्स ने फिल्म को 8.5/10 की रेटिंग दी है. ऐसे दौर में जब सिर्फ बजट की बातें होती हैं और बड़े सितारों का जिक्र आता है. चमक-धमक भरे प्रचार पर फोकस किया जाता है. उस दौर में Vaazha 2 का आना और दर्शकों के दिलों को छूना एक बड़ी बात है. यही नहीं, इससे ये भी साबित होता है कि दर्शकों को सॉलिड कॉन्टेंट चाहिए, सॉलिड पीआर  नहीं.

Featured Video Of The Day
चांद की दौड़ तेज़! अमेरिका Vs चीन आमने-सामने
Topics mentioned in this article
Vaazha 2 Biopic Of A Billion Bros
Vaazha 2 Box Office Collection Day 11
Vaazha 2 Box Office Collection Day 12