अमीर की हो या गरीब की, 49 साल से हर बारात में बजता आया है मोहम्मद रफी का ये गाना, सुनते ही हर दोस्त करने लगता है जमकर डांस

हर साल नए वेडिंग सॉन्ग आते हैं, लेकिन एक 49 साल पुराना गाना आज भी हर बारात की पहली पसंद बना हुआ है. आखिर कौन सा है वो गाना, जो तीन पीढ़ियों से शादी का जश्न और भी यादगार बना रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
49 साल से हर बारात की पहली पसंद बना हुआ है ये गाना
NDTV

शादी में डीजे वाले से सबसे ज्यादा किस गाने की डिमांड होती है. अगर आपका जवाब कोई नया वायरल गाना है, तो शायद आप गलत हैं. क्योंकि करीब 49 साल पुराना एक फिल्मी गाना आज भी हर बारात की पहली पसंद बना हुआ है. दूल्हे की एंट्री हो, दोस्तों का डांस हो या पूरी बारात का जश्न, इसकी धुन बजते ही माहौल बदल जाता है. हैरानी की बात ये है कि हर साल सैकड़ों नए वेडिंग सॉन्ग आने के बाद भी इस गाने का जादू आज तक फीका नहीं पड़ा. आखिर कौन सा है वो गाना, जिसने तीन पीढ़ियों को एक साथ झूमने पर मजबूर कर दिया.

ये भी पढ़ें; न राम, न रावण, 4000 करोड़ की 'रामायणम' में सबसे दौलतमंद है ये एक्टर,ट्रेलर में दिखी छोटी सी झलक, नेटवर्थ है 1200 करोड़

कौन सा है ये सदाबहार गाना

जिस गाने की बात हो रही है, वो है 'आज मेरे यार की शादी है'. मोहम्मद रफी की आवाज में गाया गया ये सुपरहिट गाना साल 1977 में रिलीज हुई शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर फिल्म 'आदमी सड़क का' का हिस्सा था. रिलीज के साथ ही ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया और धीरे-धीरे हर शादी और बारात की पहचान बन गया.

क्यों आज भी नहीं टूटा इसका जादू

मोहम्मद रफी ऐसे गायक थे, जिन्होंने हर तरह के गानों को अपनी आवाज से यादगार बना दिया. इस गाने में उनकी दमदार आवाज, मस्ती भरे बोल और संगीतकार रवि का शानदार संगीत ऐसा मेल बनाते हैं, जो आज भी लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देता है. यही वजह है कि नए दौर के गानों के बीच भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है.

Advertisement

हर बारात की पहचान बन चुका है ये गाना

आज भी शायद ही कोई ऐसी शादी हो, जहां ये गाना न बजे. बैंड हो, डीजे हो या ऑर्केस्ट्रा, इसकी धुन सुनते ही बाराती खुद-ब-खुद डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं. यही कारण है कि 49 साल बाद भी 'आज मेरे यार की शादी है' भारतीय शादियों का सबसे पसंदीदा और सदाबहार वेडिंग सॉन्ग बना हुआ है.

Featured Video Of The Day
चढ़ावे के बाद 'बाबरी' पर टकराव? केशव प्रसाद मौर्य के बयान से घमासान!
Topics mentioned in this article
Mohammad Rafi
Mohammad Rafi Wedding Song
Aaj Mere Yaar Ki Shadi Hai
Mohammed Rafi Best Songs
Mohammed Rafi Sad Songs