तीसरी शादी करने पर आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा, गौरी स्प्रैट संग निकाह को बताया 'हराम'

आमिर खान एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं.उन्हें लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बताया जा रहा है. अब आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया गया है. साथ ही गौरी स्प्रैट से शादी करने को लेकर उनकी आलोचना हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तीसरी शादी करने पर आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा
NDTV

पिछली 5 जुलाई को आमिर खान ने तीसरी शादी है. उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी बार शादी की है. इस पहले आमिर खान ने रीना दत्ता और किरण राव से शादी है. दोनों से तलाक लेने के बाद अब उन्होंने गौरी स्प्रैट से शादी की है. लेकिन इस शादी के बाद आमिर खान एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं.उन्हें लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बताया जा रहा है. अब आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया गया है. साथ ही गौरी स्प्रैट से शादी करने को लेकर उनकी आलोचना हो रही है. 

ये भी पढ़ें; The Odyssey Ticket prices : द ओडिसी की एक टिकट की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, खर्च करने होंगे इतने रुपये

आमिर खान के खिलाफ फतवा

मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती, मौलाना इब्राहिम हुसैन ने आमिर की गौरी से शादी पर आपत्ति जताई है और कहा है कि शरिया के तहत यह जायज नहीं है. न्यूज एजेंसी के अनुसार, फतवे में कहा गया है कि आमिर की गौरी से शादी शरिया के खिलाफ है क्योंकि वह गैर-मुस्लिम हैं. मौलाना इब्राहिम हुसैन ने दावा किया कि इस्लामिक कानून की उनकी समझ के अनुसार, एक मुस्लिम शख्स किसी गैर-मुस्लिम महिला से तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक वह इस्लाम न अपना ले.

गैर मुस्लिम से शादी करना हराम

मुफ्ती का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह आमिर की शादी की आलोचना कर रहे हैं. मौलाना इब्राहिम हुसैन ने कहा, 'मुस्लिम मर्द के लिए, ईमान वालों के लिए, गैर-मुस्लिम से शादी करना हराम है.' उन्होंने आगे दावा किया कि जो मुसलमान गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं, वे गुनाह कर रहे हैं और ऐसी शादियों को हराम माना जाता है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोग अपने कामों को गुनाह नहीं मानते हैं, तो उन्हें आखिरकार अल्लाह के सामने जवाब देना होगा. मौलाना ने आगे कहा कि कई बार शादी करना, तलाक देना और फिर दोबारा शादी करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शादी की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा सकता, तो उसे किसी दूसरी महिला से शादी नहीं करनी चाहिए.

Advertisement

आमिर खान की कुल शादी

आपको बता दें कि आमिर खान ने तीन बार शादी की है. उन्होंने पहली शादी साल 1986 को रीना दत्ता से की थी. उनकी यह शादी के 16 साल चली और दिसंबर 2002 में तलाक ले लिया. इस शादी से आमिर खान को दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. इसके बाद आमिर खान की 'लगान' के सेट पर फिल्ममेकर किरण राव से मुलाकात हुई. कुछ समय बाद दोनों ने शादी की. साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आज़ाद राव खान का जन्म हुआ. जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने की घोषणा की और कहा कि वे आजाद की परवरिश मिलकर करते रहेंगे और साथ मिलकर काम भी करते रहेंगे. हाल ही में, 5 जुलाई 2026 को आमिर ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत एक निजी रजिस्टर्ड समारोह में शादी की. बेंगलुरु की रहने वाली और ब्यूटी व वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ीं एंटरप्रेन्योर गौरी का अपनी पिछली शादी से एक बेटा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बागेश्वर धाम के पास गोलीकांड! भाई पर FIR, कटघरे में आ खड़े हुए धीरेंद्र शास्त्री!
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
Gauri Spratt
Gauri Spratt Aamir Khan
Gauri Spratt Aamir Khan Marriage
Gauri Spratt Aamir Khan Pics