Don 3 Controversy: रणवीर सिंह के खिलाफ फरहान अख्तर पहुंचे FWICE, अब देना होगा करोड़ों का मुआवजा?

‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने की खबरों के बीच फरहान अख्तर ने FWICE में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद अब इस विवाद पर 25 मई को बड़ा फैसला सामने आ सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फरहान अख्तर/रणवीर सिंह फोटो

सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘डॉन 3' को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म के निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, मेकर्स रणवीर सिंह से मुआवजा मांगने की भी तैयारी कर रहे हैं. यह विवाद तब शुरू हुआ जब खबरें आईं कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3' से अपना हाथ खींच लिया है. हालांकि, रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

‘डॉन' फ्रेंचाइजी को बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक माना जाता है. पहले दो भागों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे. ‘डॉन 3' में रणवीर सिंह को डॉन का रोल देने की खबरें आई थीं, जिसे लेकर काफी उत्सुकता थी. अब रणवीर के फिल्म से बाहर होने की खबर से मेकर्स नाराज हैं और कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी कर रहे हैं. 

25 मई को होगा फैसला

फरहान अख्तर ने एफडब्ल्यूआईसीई में शिकायत देकर रणवीर सिंह पर फिल्म से बाहर होने का आरोप लगाया है. एफडब्ल्यूआईसीई ने मामले को गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. फेडरेशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक ऑफिशियल बयान जारी कर बताया है कि वे इस पूरे मामले की पूछताछ कर रहे है. साथ ही उन्होंने बताया कि 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जाएगी, जिसमें इस विवाद पर उनके आधिकारिक फैसले की घोषणा की जाएगी.

एफडब्ल्यूआईसीई ने मीडिया को सूचित करते हुए बताया कि सोमवार, 25 मई को शाम 4:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेडरेशन शिकायत और जांच के बाद अपना आधिकारिक फैसला सुनाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्थान एफडब्ल्यूआईसीई कार्यालय, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई रहेगा. एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, अध्यक्ष बी एन तिवारी और महासचिव अशोक दुबे ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को आमंत्रित किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बालों में मोर पंख, सिर पर पल्लू! कान्स 2026 में बिग बॉस फेम सोनिया बंसल का डेब्यू, फैंस बोले- एक्ट्रेसेस फेल
 

Featured Video Of The Day
गठबंधन में 'बड़े भाई' की कशमकश!; कांग्रेस ने मांगी आधी सीटें
Topics mentioned in this article
Ranveer Singh
Bollywood
Farhan Akhtar