सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हर संडे अपने मुंबई वाले घर जलसा के बाहर फैंस से मिलते हैं. लेकिन इस संडे उनके घर के बाहर अफरातफरी मच गई. दरअसल, हर बार की तरह बिग बी अपने फैंस से मिलने संडे को जलसा के बाहर आए,जिसके चलते भीड़ में मौजूद फैंस एक्साइटेड थे. हालांकि अफरा तफरी का माहौल तब बन गया. जब कथित तौर पर एक फैन बेहोश हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 24 मई को अमिताभ बच्चन अपने संडे ट्रेडिशन को फॉलो करते हुए जलसा के बाहर आए और फैंस से मिले, जो काफी समय से उनका इंतजार कर रहे थे.
बिग बी के संडे दर्शन में बेहोश हुआ फैन
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया. हालात भगदड़ जैसे हो गए. वहीं एक फैन भीड़ में बेहोश हो गया. इसके कारण पैनिक का माहौल हो गया. वहीं कुछ लोगों को बेहोश आदमी की मदद करते हुए देखा गया. हालांकि अभी तक उस फैन की हालत का पता नहीं चला है. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- जया बच्चन ने कहा था अमिताभ उनकी 52 साल की शादी को कह सकते हैं सबसे बड़ी गलती, बोलीं- मैं वह नहीं सुनना चाहती
अस्पताल से लौटने के बाद पहली बार दिखे अमिताभ बच्चन
पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आया था. जब वह अस्पताल में एडमिट हुए. हालांकि वह सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए एडमिट हुए थे और कुछ दिनों में डिस्चार्ज हो गए थे. लेकिन फैंस के बीच बिग बी की हेल्थ को लेकर चिंता का माहौल बन गया. इसके बाद खुद बिग बी ने एक्स और अपने ब्लॉग पर रिएक्शन दिया. वहीं अब संडे दर्शन में वह वाइट आउटफिट में फैंस को चीयर करते हुए नजर आए.
अमिताभ बच्चन के बारे में
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, जो पिछले कई दशक से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. उन्होंने शोले, जंजीर और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी की थी, जिनके साथ उनके दो बच्चे श्वेता और अभिषेक बच्चन हैं.
ये भी पढे़ं- जुम्मा चुम्मा दे दे में अमिताभ बच्चन संग रातोंरात बनीं सेंसेशन, बॉलीवुड छोड़ अब हैं गुमनाम, बन चुकी हैं दादी