7वीं में फेल, होटल में किया वेटर का काम, बेची चूड़ियां, आज है सुपरस्टार, 2400 करोड़ नेटवर्थ

इस एक्टर ने शुरुआती दिनों में ऐसे-ऐसे काम किए जितके बारे में जानकर भी आपको हैरानी होगी. उन्होंने मुफलिसी के दिन देखे हैं और ठोकरे भी खाई हैं. खुद अक्षय कुमार अपने इंटरव्यूज में इसका जिक्र कर चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने कभी बेची चूड़ियां
नई दिल्ली:

एक्टर अक्षय कुमार को इंडस्ट्री के सबसे डेडिकेटेड और मेहनती एक्टर्स में से एक माना जाता है. वह साल में पांच-सात फिल्में करते हैं और काम को लेकर बहुत एक्टिव रहते हैं. आज वह बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं और उनकी कमाई सैकड़ों करोड़ में है. लेकिन ये सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली. इसके पीछे गहरा संघर्ष और कठिन मेहनत है. अक्षय ने शुरुआती दिनों में ऐसे-ऐसे काम किए जितके बारे में जानकर भी आपको हैरानी होगी. उन्होंने मुफलिसी के दिन देखे हैं और ठोकरे भी खाई हैं. खुद अक्षय कुमार अपने इंटरव्यूज में इसका जिक्र कर चुके हैं.

अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था, तो उनकी जेब में 200 रुपये भी नहीं थे. अक्षय ने कहा, "जब मैंने इस इंडस्ट्री में शुरुआत की थी, तो मेरी जेब में 200 रुपये भी नहीं थे. आज, मेरे पास बहुत कुछ है."

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan Mannat: 18 करोड़ के मन्नत की कीमत आज है 300 करोड़, 25 लाख की नेमप्लेट, जानें शाहरुख खान के बंगले के बारे में खास बातें 

किया वेटर का काम

अक्षय सातवीं क्लास में फेल हो गए थे, उनके पिता को कैंसर हो गया था, उन्होंने बैंकॉक में वेटर का काम किया, पासपोर्ट ऑफिस में काम किया, चूड़ियां बेचीं, एक फैशन फोटोग्राफर की मदद की और स्टार बनने के बाद भी लगातार 14 फिल्में फ्लॉप दीं. आज उनकी नेटवर्थ 2,500 करोड़ रुपये से अधिक है.

Advertisement

100 रुपए के किराए पर रहते थे अक्षय

ANI के साथ एक इंटरव्यू में, बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' ने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की. न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनका परिवार दिल्ली के चांदनी चौक से मुंबई आया, तो वे 100 रुपये किराए वाले एक छोटे से कमरे में रहते थे. उन्होंने कहा, "हम चांदनी चौक में एक ही घर में 24 लोग रहते थे. हम सब एक ही कमरे में सोते थे. सुबह जब हम एक्सरसाइज के लिए उठते थे, तो बाहर निकलने के लिए सब एक-दूसरे के ऊपर से कूदते थे."

यह भी पढ़ें-  इस शुक्रवार OTT पर रिलीज हो रही 8.5 रेटिंग वाली ये फिल्म, कमाई में बना चुकी है ये बड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

अक्षय ने आगे बताया कि जब वे पहली बार अपने परिवार के साथ मुंबई आए, तो वे मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके में रहने लगे. उन्होंने कहा, "भगवान की कसम, एक भी दिन ऐसा नहीं था जब हम मुस्कुराए या हंसे न हों. अब जब हमारे पास पैसा है, तो कभी-कभी हम उदास महसूस करते हैं. हालांकि, उस समय उदास होने जैसी कोई बात नहीं थी. हम दाल-चावल, जीरा आलू, आलू-गोभी, भिंडी खाते थे और खुश रहते थे."

Featured Video Of The Day
नासिक में हमला, 15KM तक किया पीछा... पीड़ित महिला ने बताया, आखिर हुआ क्‍या?
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Akshaya Kumar Net Worth
Akshay Kumar News In Hindi
Akshay Kumar News Today
Akshay Kumar Childhood Story