सुनील ग्रोवर को AI भी नहीं कर सकता कॉपी, अमिताभ बच्चन के सामने अमिताभ बन पूछा जया के बारे में ऐसा सवाल, बिग बी की नहीं रुकी हंसी

एक के बाद एक दमदार किरदार निभाकर सुनील इन दिनों छाए हुए हैं. कभी आमिर खान, कभी शाहरुख खान, तो कभी अजय देवगन और दिग्गज कादर खान की मिमिक्री कर वह दर्शकों को हैरान कर चुके हैं. लेकिन जब बात अमिताभ बच्चन की आती है, तो सुनील हूबहू बिग बी नजर आते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रोहित शर्मा की मिमिक्री के बीच सुनील ग्रोवर का अमिताभ बच्चन को कॉपी का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सुनील ग्रोवर जब भी स्क्रीन पर आते हैं, कुछ न कुछ धमाका जरूर करते हैं—लेकिन इस बार तो उन्होंने हद ही पार कर दी. अपनी कमाल की मिमिक्री के लिए मशहूर सुनील ने अमिताभ बच्चन का ऐसा रूप अपनाया कि लोग सच में धोखा खा गए. आजकल जहां AI से किरदार बनाए जा रहे हैं, वहीं सुनील ने अपने टैलेंट से सबको चौंका दिया. आमिर खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, रोहित शर्मा और कादर खान की मिमिक्री से पहले ही वाहवाही लूट चुके सुनील इस बार पूरी तरह बिग बी बनकर छा गए. आवाज से लेकर हावभाव तक इतना परफेक्ट कि दर्शकों को यकीन ही नहीं हुआ कि वो असली अमिताभ नहीं हैं.

रोहित शर्मा की चर्चा के बीच सुनील ग्रोवर का पुराना वीडियो वायरल

टीवी के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जब सुनील, अमिताभ बच्चन के अवतार में पहुंचे, तो ऐसा लगा मानो एक ही मंच पर दो-दो अमिताभ मौजूद हों. उनका अंदाज इतना असली था कि लोग पहचान ही नहीं पाए कि असली कौन है और नकली कौन. उनकी इस परफॉर्मेंस ने न सिर्फ दर्शकों को दंग कर दिया, बल्कि खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए.

ये भी पढ़ें- आशा भोसले की निधन की खबर से पाकिस्तान में बवाल, इस वजह से न्यूज चैनल को मिला नोटिस

Advertisement

अमिताभ के लुक में दिखे सुनील

शो में सुनील ग्रोवर पूरी तरह से अमिताभ बच्चन के लुक में नजर आए. उन्होंने सूट-बूट, हेयरस्टाइल, बोलने का अंदाज और एक्सप्रेशन तक को इतने सटीक तरीके से कॉपी किया कि ऐसा लगा मानो खुद बिग बी मंच पर मौजूद हों. उनके इस रूप को देखकर सेट पर मौजूद दर्शक तालियों से गूंज उठे. खास बात ये रही कि अमिताभ बच्चन भी सुनील की इस मिमिक्री को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

मजेदार सवाल-जवाब से बंधा समां

सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन के अंदाज में कई मजेदार सवाल पूछे. इस दौरान परिवार को लेकर किए गए सवाल ने सबको खूब हंसाया. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उनके घर में चार ‘AB' हैं, आप खुद (अमिताभ बच्चन), आपका बेटा (अभिषेक बच्चन), आपकी बहू (ऐश्वर्य राय बच्चन) और आपकी पोती (आरध्या बच्चन), लेकिन आपकी पत्नी 'JB' यानी जया बच्चन है. तो आप जब घर पर जाते हैं, तो उन्हें क्या कहकर बुलाते हैं. इस दौरान चार ऑप्शंस में देवी जी, JB जी, बेबी जी और सुनती ही जी शामिल थे. इस पर अमिताभ बच्चन ने भी हंसते हुए 'सुनती ही जी' जवाब दिया, जिससे माहौल और भी हल्का-फुल्का हो गया.

Advertisement

हाल ही में बने रोहित शर्मा 

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक एडवर्टाइजमेंट के लिए स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा का किरदार निभाया और अपने अंदाज से सबको चौंका दिया. उन्होंने हिटमैन को इतना परफेक्टली कॉपी किया कि देखने वालों को असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया. दरअसल, रोहित शर्मा अपने मजेदार अंदाज और कभी-कभी भूल जाने वाली आदत को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. सुनील ग्रोवर ने इसी खासियत को पकड़ते हुए उसे कैमरे पर उतारा, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढे़ं- जनाई भोसले का दादी आशा भोसले के निधन के बाद पहला पोस्ट, बयां किया दर्द, लिखा- शब्दों में कुछ कह पाना कठिन

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Bihar में 'नीतीश युग' का अंत, लोकभवन में राज्यपाल को Nitish Kumar ने सौंपा इस्तीफा
Topics mentioned in this article