मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. इंटरनेशनल पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने अमेरिकी फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्स संग शादी कर ली, दूसरी ओर अमिताभ बच्चन के 47 साल पुराने उस गाने की कहानी चर्चा में रही, जो असली बारिश में शूट हुआ था. सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: माई वॉर रेस्ट इन पीस को लेकर सेंसर बोर्ड से जुड़ी अफवाहों पर मेकर्स ने सफाई दी. वहीं आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी से पहले सोमी अली का खास संदेश वायरल हुआ. इसके अलावा देव आनंद और वहीदा रहमान की क्लासिक फिल्म गाइड भी एक बार फिर चर्चा में है. आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की आज की 5 बड़ी खबरें.
1. टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्स संग रचाई शादी
दुनियाभर में अपनी गायकी से पहचान बनाने वाली टेलर स्विफ्ट ने अमेरिकी फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्स के साथ न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी कर ली. इस ग्रैंड वेडिंग में कई हॉलीवुड सितारे शामिल हुए. शादी से पहले टेलर को गिगी हदीद के घर भी देखा गया था, जिसके बाद ब्राइड्समेड्स को लेकर अटकलें तेज थीं. हालांकि कपल ने बिना ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समैन के सादगी भरे अंदाज में शादी की. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
2. अमिताभ बच्चन का असली बारिश में शूट हुआ था यह सुपरहिट गाना
अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया 47 साल पुराना एक मशहूर बारिश वाला गाना आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है. खास बात यह है कि इस गाने की शूटिंग किसी आर्टिफिशियल रेन में नहीं, बल्कि असली बारिश के दौरान हुई थी. बताया जाता है कि मौसमी चटर्जी को पहले से इसकी जानकारी भी नहीं थी. लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज ने इस गीत को अमर बना दिया. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
3. ‘मातृभूमि' पर सेंसर रोक की खबरों पर मेकर्स ने दी सफाई
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: माई वॉर रेस्ट इन पीस को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म को CBFC से सर्टिफिकेट नहीं मिला है. अब सलमान खान फिल्म्स ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए भेजा ही नहीं गया है. मेकर्स का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
4. आमिर-गौरी की शादी पर सोमी अली का खास संदेश
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी से पहले सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्यार को कभी उम्र या समय की सीमा में नहीं बांधना चाहिए. उन्होंने कपल को नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दीं. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
5. देव आनंद की ‘गाइड' फिर चर्चा में
देव आनंद और वहीदा रहमान की क्लासिक फिल्म गाइड एक बार फिर सुर्खियों में है. मशहूर साहित्यकार आर. के. नारायण के चर्चित उपन्यास पर बनी इस फिल्म को रिलीज के समय विवादों का सामना करना पड़ा था. हालांकि समय के साथ इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाने लगा और आज इसे एक मास्टरपीस माना जाता है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)