Entertainment Top 5: राजपाल यादव की जमानत, 500 करोड़ के करीब बॉर्डर 2 और फ्री हुई ओ रोमियो की टिकट सहित 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5 News: मनोरंजन की दुनिया में आज की सबसे बड़ी खबर राजपाल यादव से जुड़ी है. उन्हें 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में जमानत मिल गई है. वहीं सुधीर मिश्रा की फिल्म में मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी का रोल करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Entertainment Top 5: ये हैं आज की 5 बड़ी खबरें
नई दिल्ली:

Entertainment Top 5 News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में 16 फरवरी की सबसे बड़ी खबर राजपाल यादव से जुड़ी है. उन्हें 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में जमानत मिल गई है. वहीं सुधीर मिश्रा की फिल्म में मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी का रोल करेंगे. इसके साथ ही सनी देओल की बॉर्डर 2 धीरे-धीरे 500 करोड़ की ओर पहुंच रही है. इसके अलावा शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की टिकट 3 दिन में ही फ्री हो चुकी है. वहीं तुम्बाड 2 में नजर आ सकते हैं अक्षय खन्ना या फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी.

राजपाल यादव को मिली जमानत, इतने करोड़ रुपये करने पड़े जमा | Rajpal Yadav bail

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के फैंस के लिए खुशखबरी है. उन्हें कोर्ट ने जमानत मिल गई है. बीती 4 फरवरी को चेक बाउंस केस में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने सरेंडर होने के आदेश दिए थे. जिसके बाद से राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद थे. इस दौरान उनकी मदद के लिए कई फिल्मी सितारे और अन्य लोग आए गए. अब सोमवार 16 फरवरी को राजपाल यादव  को 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे डाली है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


सुधीर मिश्रा की फिल्म में गांधी का रोल करेंगे मनोज बाजपेयी | Manoj Bajpayee Gandhi Role

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने कन्फर्म किया है कि मनोज बाजपेयी उनकी आने वाली बायोग्राफिकल फिल्म में महात्मा गांधी का रोल करेंगे. कास्टिंग को लेकर हफ्तों तक चले अंदाजों के बाद सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट और  अफवाहों पर विराम लगाते हुए लिखा, “मोटे तौर पर यही प्लान है. ” यह अनाउंसमेंट प्रोजेक्ट के डायरेक्शन के बारे में पहली ऑफिशियल डिटेल है. नेशनल अवॉर्ड-विनिंग एक्टर का गांधी को रोल प्ले करना खास होगा. प्रोडक्शन इस सितंबर में कोलकाता में शुरू होने की उम्मीद है, जो फाइनल शेड्यूलिंग पर निर्भर करेगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

भारत-पाक मैच भी नहीं रोक सका सनी देओल की दहाड़ | Border 2 Box Office Collection Day 24

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. रिलीज के 24 दिन बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. खास बात ये रही कि रविवार (15 फरवरी) को भारत-पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप मैच के बावजूद फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया. आमतौर पर बड़े क्रिकेट मैच के दिन सिनेमाघरों में दर्शकों की तादाद कम हो जाती है, लेकिन ‘बॉर्डर 2' ने इस ट्रेंड को काफी हद तक गलत साबित कर दिया. इसके अलावा वैलेंटाइन डे का सुरूर भी इस फिल्म को फीका नहीं कर सका. चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और अब ये 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 तीन दिन में ही मुफ्त हुई शाहिद कपूर की फिल्म | O Romeo Ticket By One Get One

शाहिद कपूर, नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी की फिल्म ओ रोमियो सुर्खियों में है. इस फिल्म को समीक्षकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. ओ रोमियो का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के पार हो गया है. शाहिद कपूर की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है. फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए अब ओ रोमियो के मेकर्स ने बड़ा फैसला ले लिया है. जिससे शाहिद कपूर के फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो सकती है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

‘तुम्बाड 2' में नजर आ सकते हैं अक्षय खन्ना या फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी? Tumbbad 2 News

'तुम्बाड 2' को लेकर चर्चा तब से और भी ज्यादा बढ़ गई है जब से एक्टर-प्रोड्यूसर सोहुम शाह ने दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड्डा की 'पेन स्टूडियोज' के साथ हाथ मिलाया है. 'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी भव्य फिल्में बनाने वाले इस स्टूडियो के जुड़ने से, इंडस्ट्री में इसे अभी से सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.


 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Khamenei के बेट के Supreme Leader बनने पर Trump का बड़ा बयान!