Entertainment Top 5: राजपाल यादव को क्यों मांगना पड़ा काम, कैसी है सलीम खान की सेहत, कब है रश्मिका-विजय की शादी- एंटरटेनमेंट टॉप 5

Entertainment Top 5: बॉलीवुड में 18 फरवरी को जबरदस्त हलचल रही. राजपाल यादव से लेकर सलीम खान और रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा और केजीएफ एक्टर यश सुर्खियों में रहे. पढ़ें एंटरटेनमेंट टॉप 5.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Entertainment Top 5: राजपाल यादव ने मांगा काम, सलीम खान का हेल्थ अपडेट- एंटरटेनमेंट टॉप 5

Entertainment Top 5 News: बॉलीवुड में 18 फरवरी का दिन काफी हलचल भरा रहा. राजपाल यादव जेल से रिहा होकर अपने गांव पहुंचे चुके हैं और वहां उनकी भतीजी का शादी है. इसके साथ ही उन्होंने जेल से बाहर आते ही अपने लिए काम मांगा है. इसके अलावा आज की सबसे बड़ी खबर सलीम खान की सेहत हैं, जो अब भी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें सोमवार को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ. एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में स्वानन्द किरकिरे ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एआई डॉग पर रिएक्शन दिया है. 19 मार्च को रिलीज हो रही यश की फिल्म टॉक्सिक की कहानी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है. वहीं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फंक्शन की तारीख सामने आ गई है. 

एंटरटेनमेंट टॉप 5

डॉक्टर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट | Salim Khan Health Update

मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बताया गया है कि सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुए था, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब सलीम खान की तबीयत को लेकर अस्पताल के डॉक्टरों ने अपडेट दिया है. डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ को लेकर कहा है कि सलीम खान को ब्रेन हेमरेज बहुत कम था. इसको लेकर बुधवार सुबह एक प्रोसीजर किया गया, इसे DSA कहते हैं. प्रोसीजर सफल रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबोट पर आया एक्टर का रिएक्शन | Galgotias University AI Controversy

एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबोट पर गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. उन्होंने मजेदार अंदाज में पोस्ट किया, 'गला घोंट दिया यूनिवर्सिटी!' गलगोटिया यूनिवर्सिटी को उन्होंने लिखा गला घोंट दिया यूनिवर्सिटी. उनका ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हुआ. और, यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा कि यूनिवर्सिटी से सिंगल हेंडेडली सब बरबाद कर दिया. एक यूजर ने लाफिंग इमोजीस के साथ लिखा कि चारों तरफ किरकिरी हो रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

राजपाल यादव जेल से निकलते ही फिल्मी दुनिया से मांग रहे हैं काम | Rajpal Yadav asks for work

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत दी है. वे 12 दिन जेल में रहे और 17 फरवरी 2026 को बाहर आए. यह जमानत उनकी भतीजी की शादी के लिए दी गई है, जो 18 मार्च 2026 तक वैध है. राजपाल यादव का कर्ज चुकाने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं. अब जेल से बाहर आने के बाद दिग्गज कॉमेडियन ने फिल्मी दुनिया से काम मांगा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

लीक हुई टॉक्सिक की कहानी | Toxic stroy leak

‘केजीएफ' स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक' इस वक्त काफी चर्चा में है. कुछ दिन पहले का फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था जिसके बाद मानो सोशल मीडिया पर बवाल ही मच गया था. दरअसल, ट्रेलर में कुछ सीन इतने बोल्ड दिखाए कि लोगों को ये हजम ही नहीं हुआ कि यश इतना बोल्ड शॉट दे सकते हैं. लेकिन ट्रेलर रिलीज के बाद से लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. अब इसी बीच ‘टॉक्सिक' का प्लॉट भी लीक हो गया है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही पता चल गया है कि इसमें यश का किरदार क्या होगा और इसकी कहानी क्या है?. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की  शादी | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा है. लेकिन उनकी शादी और उससे जुड़े सभी फंक्शन की तारीख सामने आ गई है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. पिछले साल इन दोनों सगाई की खबरें भी सामने आई थी. उस वक्त बताया गया था कि यह दोनों फरवरी में शादी करने वाले हैं. इस बीच शादी के मेजर फंक्शन में दो होटल के का नाम सामने आया है. होटल से जुड़े लोगों ने फेयर माउंट और राफेल्स बताया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Girlfriend की लाश के साथ Rape करने वाला बेशर्मी से मुस्कराता रहा