Entertainment Top 5: धुरंधर 2’ vs बड़े रिकॉर्ड, मोनालिसा का नया ड्रामा और ट्रंप पर बॉलीवुड का मजेदार वार समेत 5 बड़ी खबर

Entertainment Top 5: आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में खबरों का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. धुरंधर 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है, वहीं वायरल स्टार मोनालिसा अपने बयान को लेकर फिर सुर्खियों में हैं. क्या है आज की टॉप 5 खबर, आइए डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Entertainment Top 5: पढ़ें आज की टॉप 5 खबरें

Entertainment Top 5: आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में खबरों का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. धुरंधर 2 जहां बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है, वहीं वायरल स्टार मोनालिसा अपने बयान को लेकर फिर सुर्खियों में हैं. इसी बीच बमन ईरानी का मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को अनोखा न्योता दिया. इसके अलावा सारा अर्जुन और हॉलीवुड बॉक्स ऑफिस से जुड़ी खबरें भी चर्चा में बनी हुई हैं. क्या है आज की टॉप 5 खबर, आइए डालते हैं एक नजर.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 तोड़ेगी जवान और कल्कि का रिकॉर्ड?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. आठवें दिन यानी गुरुवार को सुबह के शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने अच्छी कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आठवें दिन धुरंधर 2 शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को पीछे छोड़ सकती है.रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे गुरुवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सबको हैरान कर दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

मोनालिसा का नया बयान, राधा कृष्ण को लेकर कही ये बात 

महाकुंभ में वायरल होकर अचानक सुर्खियों में आई मोनालिसा (Monalisa) की जिंदगी शुरू से ही किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही है. कुंभ से मिली पहचान ने उन्हें रातों-रात पॉपुलर बना दिया और देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर छा गईं. लेकिन इस पॉपुलैरिटी के साथ उनकी जिंदगी में विवादों की भी एंट्री हो गई. पहले शादी को लेकर हंगामा मचा, फिर डायरेक्टर पर लगाए गए आरोपों ने मामला गरमा दिया और अब राधा कृष्ण को लेकर दिया गया उनका ताजा बयान तो जैसे सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर चुका है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

'ट्रंप दादर आओ'- बमन ईरानी का मजेदार वीडियो 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के साथ युद्ध को लेकर लगातार एक के बाद एक बयान दे रहे हैं. हाल ही में ट्रम्प ने कहा है कि हमारी ईरान से युद्ध रोकने को लेकर बातचीत चल रही है. लेकिन इसी बीच ईरान ने साफ कह दिया है कि उनके साथ हमारा कोई संवाद नहीं और ना ही युद्ध को लेकर कोई बात हो रही है. अब ईरान और अमेरिका के इस झगड़े में भारतीय ईरानी की एंट्री हो गई है. मजेदार यह कि इस ईरानी ने तो अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने टर्फ पर खेलने का इन्विटेशन भी दे दिया है. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर बमन ईरानी हैं. उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईरान, ईरानी, ट्रम्प और एलपीजी सिलेंडर सभी तरह की बातों को जोड़कर एक मजेदार तंज कस रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement

धुरंधर एक्ट्रेस को मिला बड़ा ब्रेक

सारा अर्जुन इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म धुरंधर: द रिवेंज से बतौर लीड एक्ट्रेस अपना सफर शुरू करने के बाद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है. रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी को भी पसंद किया गया. अब खबरें हैं कि सारा के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है, जो उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अर्जुन को जोया अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी' के तहत बनने वाली नई फिल्म के लिए चुना गया है. इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आ सकते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

रयान गोसलिंग की फिल्म ने 3 दिन में कमाए 1300 करोड़

रयान गोसलिंग की फिल्म प्रोजेक्ट हेल मेरी ने पहले तीन दिनों के वीकेंड (Hail Mary Collection) में दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस शानदार, धुंआधार परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नंबर एक पर काबिज हो गई. रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज ने भी जबरदस्त शुरुआत की है. यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में दूसरे नंबर पर रही और बॉलीवुड के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहले पांच दिनों में ही 700-800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
"शर्मा बताया, गोत्र पूछा तो निकला मुस्लिम..." नाम छिपाने के आरोप पर मुजफ्फरनगर में भारी बवाल
Topics mentioned in this article
Entertainment Top 5. Bollywood News
Bollywood Top 5 News
Sara Arjun
Boman Irani
Dhurandhar 2