Entertainment Top 5: गुरुवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी हलचल देखने को मिली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब जापान में रिलीज होगी. इसके अलावा आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार शादी करने वाले हैं.उनके शादी में 150 मेहमान शामिल होंगे. वहीं छह दिन में वेलकम टू द जगंल ने 88 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. इसके साथ ही आलिया भट्ट की फिल्म ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसमें फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके अलावा वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर दिलजीत दोसांझ ने रिएक्शन दिया है.
1. धुरंधर से कमाई करने के लिए मेकर्स ने फिर बनाया मेगा प्लान, फिर से होगी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई
'धुरंधर' की कहानी जापान तक पहुंचने वाली है. मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि 'धुरंधर' का फर्स्ट पार्ट 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज होगा. फिल्म को पहले ही दर्शकों का भरपूर साथ मिल चुका है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जापान में भी यह अच्छा बिजनेस करेगी. रिलीज की घोषणा के साथ रणवीर सिंह का एक खास वीडियो भी सामने आया है. (पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें)
2. आमिर खान और गौरी की 5 जुलाई की शादी के डिटेल्स, जानें वेन्यू और कौन हैं गेस्ट
आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. वह 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जैसे-जैसे आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नए अपडेट भी आ रहे हैं. अब साफ हो गया है कि शादी में कौन-कौन से गेस्ट आने वाले हैं. साथ ही आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी कहां होने वाली है, इसका भी पूरा खुलासा हो गया है. (पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें)
3. बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' ने हासिल किया बड़ा मुकाम, 32 एक्टर्स की फिल्म कमा चुकी है इतने करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के छठे दिन भारत में 6.15 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. ये आंकड़ा पांचवें दिन के 9.25 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 30 फीसदी कम है. हालांकि इस गिरावट के बावजूद फिल्म की कुल कमाई लगातार बढ़ती रही. छह दिनों में फिल्म 87.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर चुकी थी. इसके साथ इसका कुल नेट कलेक्शन करीब 88.28 करोड़ रुपए पहुंच गया है. उम्मीद है कि पहले हफ्ते का फाइनल आंकड़ा 90 करोड़ रुपए के पार रहेगा. (पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें)
4. अल्फा ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हासिल की एडवांस बुकिंग, आलिया की फिल्म अब तक कमा चुकी है इतने करोड़
यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' की एडवांस बुकिंग 1 जुलाई से शुरू हुई और पहले दिन से ही टिकटों की अच्छी बिक्री देखने को मिली. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक देशभर में करीब 2,987 शोज के लिए बुकिंग खुली. अब तक 11,255 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और एडवांस बुकिंग से करीब 44.05 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 7 से 8 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर सकती है. (पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें)
5. दिलजीत दोसांझ से फैन ने पूछा कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ा सवाल, सिंगर ने दिया ऐसा जवाब जीता फैंस का दिल
दिलजीत दोसांझ अपनी हाजिरजवाबी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि जब भी वो फैंस से रूबरू होते हैं, कुछ न कुछ ऐसा जरूर हो जाता है जो सुर्खियां बन जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. फैंस से बातचीत के बीच अचानक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन का जिक्र छिड़ गया. हर किसी को लगा कि अब शायद कोई बड़ा बयान सुनने को मिलेगा. लेकिन दिलजीत ने अपने ही अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि देखते ही देखते उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब लोग उसी की चर्चा कर रहे हैं. (पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें)