इंग्लिश विंग्लिश 2 जल्द आने वाली थी, श्रीदेवी की मौत से सब खत्म हो गया : इंग्लिश विंग्लिश एक्टर का छलका दर्द

इंग्लिश विंग्लिश श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म रही है. फिल्म ने 10 करोड़ के बजट में 102 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. श्रीदेवी ने फिल्म में दिखा दिया था कि उन्हें यूं ही लेडी सुपरस्टार नहीं कहा जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
श्रीदेवी के निधन की वजह से नहीं बन सकी इंग्लिश विंग्लिश 2
Social Media
नई दिल्ली:

इंग्लिश विंग्लिश श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म रही है. फिल्म ने 10 करोड़ के बजट में 102 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. श्रीदेवी ने फिल्म में दिखा दिया था कि उन्हें यूं ही लेडी सुपरस्टार नहीं कहा जाता था. 2012 की 'इंग्लिश विंग्लिश' से श्रीदेवी ने धमाकेदार कमबैक किया था. फिल्म में श्रीदेवी ने गृहिणी का किरदार निभाया था, जिसको बिल्कुल भी इंग्लिश नहीं आती थी और इस कारण उसके पति और बच्चे उसका मजाक उड़ाते थे. बाद में श्रीदेवी अपनी बहन की बेटी की शादी के लिए अमेरिका जाती हैं, जहां वह इंग्लिश सिखती हैं और परिवार के सभी लोगों को हैरान कर देती हैं. फिल्म में आदिल हुसैन ने श्रीदेवी के पति का किरदार निभाया. हाल ही में आदिल हुसैन ने एनडीटीवी से श्री देवी को लेकर काफी राज खोले.

जल्द आने वाली थी इंग्लिश विंग्लिश 2

'इंग्लिश विंग्लिश 2' को लेकर आदिल हुसैन ने कहा, 'फिल्म इंग्लिश वींग्लिश करने के बाद लोगों में मेरी पहचान बन गई. हालांकि अब भी कुछ लोग मेरे नाम से मुझे नहीं जानते, लेकिन मेरा चेहरा देखकर पहचान लेते हैं. इस फिल्म में काम करने के बाद मेरी खासकर पहचान डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के बीच में बन गई थी. इस फिल्म के बाद मुझे काफी फिल्में और शो ऑफर हुए, जिनमें मैंने काम किया. इस फिल्म को रिलीज हुए 12-13 साल हो चुके हैं और फिल्म से जुडे कभी यादगार पल हैं, जैसे जब हम अमेरिका में शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त मैंने श्रीदेवी जी के लिए खाना बनाया था. मैंने उनके लिए 6-7 तरीके का खाना बनाया था, जो उनको बहुत पसंद आया.'

एक्टर ने आगे कहा कि 'वो दिन मुझे अब भी याद है जब फिल्म की शूटिंग से पहले मेरी श्रीदेवी जी से महबूब स्टूडियो में मुलाकात हुई थी. फिल्म के प्रोड्यूसर ने श्रीदेवी से मुलाकात कराई थी. मैंने उस वक्त दो-तीन फिल्मों में ही काम किया, श्रीदेवी ने लगभग 300 फिल्मों के आसपास काम किया. जब मैंने उनसे कहा कि उनकी फिल्म सदमा मुझे काफी पसंद है, उस वक्त मेरी श्रीदेवी की से काफी मुद्दों पर बात हुई.

आदिल हुसैन ने आगे कहा कि जिस दिन श्रीदेवी का निधन हुआ था. उस वक्त मैं सो रहा था. मुझे अचानक मेरे किसी परिचित का कॉल आया. उन्होंने मुझे उनके निधन की जानकारी दी. यह खबर सुनकर मुझे काफी धक्का पहुंचा. क्योंकि मैं उनके साथ 'इंग्लिश विंग्लिश 2' करने वाला था, जिसकी तैयारी चल रही थी. उनके निधन की खबर ने मुझे तोड़ दिया था.'

आजकल क्या कर रहे हैं श्रीदेवी के ऑनस्क्रीन पति

अगर आदिल हुसैन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टेलीविजन और ओटीटी शो भी कर चुके हैं. आदिल हुसैन ने छोटे-छोटे किरदारों से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. एक्टर फिल्म एजेंट विनोद, लुटेरा जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आए. लेकिन उनको सबसे ज्यादा प्रसिद्धि इंग्लिश विंग्लिश और हॉलीवुड फिल्म लाइफ ऑफ पाई से मिली थी. इस हॉलीवुड फिल्म में एक्टर तब्बू के पति के किरदार में नजर आए. आज के समय आदिल हुसैन का नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुका है. फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Messi का महा-चमत्कार, 11 मिनट में दागे 3 गोल; Argentina की ऐतिहासिक जीत!
Topics mentioned in this article
English Vinglish
Adil Hussain
Bollywood
Entertainment