श्रद्धा कपूर की ईथा की पहली झलक वायरल, स्त्री 2 और छावा के मेकर्स की फिल्म में प्रेग्नेंट विठाबाई के रोल में आईं नजर

श्रद्धा कपूर की मचअवेटेड बायोपिक ईथा का टीजर कॉकटेल 2 के साथ आ गया है, जिसकी पहली झलक एक्स पर वायरल हो रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
श्रद्धा कपूर की ईथा की पहली झलक आई सामने
नई दिल्ली:

श्रद्धा कपूर एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वहीं एक बार फिर वह स्त्री 2 के मेकर्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी. इसके साथ छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर के साथ धमाल मचाती हुईं नजर आएंगी. ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म ईथा का टीजर कह रहा है, जो हाल ही में नई फिल्मों की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है. इसका वीडियो एक्स ( पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में श्रद्धा कपूर को प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में देखा जा सकता है. 

ईथा के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ईथा एक अपकमिंग बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जो मशहूर मराठी तमाशा और लावणी आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में उनकी संघर्ष से भरी जर्नी को दिखाया जाएगा, जो 1940 से 1990 तक चर्चा का विषय रही. फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. फिल्म को लक्ष्मण उत्तेकर डायरेक्ट कर रहे हैं. जबकि निर्माता मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजन ने किया है. वहीं श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नाना पाटेकर लीड रोल में हैं. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ने माफ किया इस फिल्म का 42 लाख का बिल, जो बनी कम बजट में 80 करोड़ कमाने वाली मूवी

Advertisement

श्रद्धा कपूर का  दिखा विठाबाई नारायणगांवकर अवतार

ईथा के टीजर में श्रद्धा कपूर की झलक देखने को मिलती है, जो प्रेग्नेंसी लुक में नजर आ रही हैं. इसके बावजूद वह स्टेज पर परफॉर्म करती हैं. वहीं शो के दौरान ही उन्हें एहसास होता है कि डिलीवरी का समय आ गया है. इसके बावजूद वह परफॉर्मेंस जारी रखती हैं और फिर बैकस्टेज में बच्चे को जन्म देती हैं. जबकि गर्भनाल को विठाभाई पत्थर से काटती है. 

कौन है विठाबाई 

विठाबाई नारायणगांवकर एक भारतीय नर्तक, सिंगर और आर्टिस्ट हैं, जिनका परिवार भी आर्टिस्ट था. उन्होंने कम उम्र में बिना किसी प्रशिक्षण के मंच पर परफॉर्म किया. वहीं उनकी जिंदगी की सबसे चर्चित घटना यह रही कि परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने बच्चे को जन्म दिया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- देव आनंद का दिया एक मौका बना इस बच्चे के लिए आशीर्वाद, बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, आज बेटी भी है टॉप एक्ट्रेस 

Featured Video Of The Day
Dubai में रची गई थी रांची के RSS दफ्तर को उड़ाने की साजिश, बड़ा खुलासा
Topics mentioned in this article
Eetha Movie
Shraddha Kapoor
Bollywood
Cocktail 2