8 महीने बाद रिलीज होगी ये फिल्म, मगर एडवांस बुकिंग में अभी से धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे, एक टिकट की कीमत 90 हजार

साइंस फिक्शन फिल्म ड्यून 3 की आईमैक्स 70 एमएम स्क्रीनिंग की टिकट्स अभी से इतनी महंगी हो गई हैं कि देखकर आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
8 महीने बाद रिलीज होगी ये फिल्म, मगर एडवांस बुकिंग अभी से धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे

धुरंधर 2 साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. धुरंधर 2 की एक टिकट की कीमत अच्छी-खासी रही है. इसके बावजूद फिल्म को जमकर देखा जा रहा है. लेकिन टिकट कीमत के मामले में एक फिल्म ने धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. हैरान कर देने वाली बात यह है कि अभी यह फिल्म आठ महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उसके बावजूद फिल्म की टिकट के दाम काफी ज्यादा है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ड्यून 3 की. 

चुनिंदा थिएटर्स के लिए एडवांस बुकिंग शुरू

साइंस फिक्शन फिल्म ड्यून 3 की आईमैक्स 70 एमएम स्क्रीनिंग की टिकट्स अभी से इतनी महंगी हो गई हैं कि देखकर आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. ड्यून 3 दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली है, लेकिन अमेरिका और ब्रिटेन में कुछ चुनिंदा थिएटर्स के लिए एडवांस बुकिंग खुलते ही टिकट्स मिनटों में बिक गईं. अब ये टिकट्स ईबे जैसी रीसेल साइट्स पर भारी दामों पर बिक रही हैं.

ये भी पढ़ें: समय रैना का लेटेस्ट वीडियो देख उनकी फैन हुई ये एक्ट्रेस, स्टैंडअप कमीडियन की यूं की तारीफ

90 हजार रुपये की टिकट

कुछ टिकट्स की कीमत 999 डॉलर यानी करीब 90 हजार रुपये तक पहुंच गई है. कई लिस्टिंग्स में तो 500 से 2000 डॉलर तक की मांग की जा रही है. एक सिंगल टिकट के लिए 1000 डॉलर देने को तैयार लोग भी दिख रहे हैं. सामान्य आईमैक्स टिकट की कीमत 30-50 डॉलर के आसपास होती है, लेकिन असली 70एमएम फॉर्मेट की सीमित उपलब्धता ने इस बार माहौल पूरी तरह बदल दिया है.

लोगों का बढ़ा गुस्सा

वार्नर ब्रदर्स ने अप्रैल 2026 में अचानक घोषणा की कि चुनिंदा 18-19 थिएटर्स में ही ये खास स्क्रीनिंग होगी. दुनिया भर में सच्चे आईमैक्स 70 एमएम स्क्रीन्स की संख्या बहुत कम है. इसी वजह से सप्लाई कम और डिमांड ज्यादा होने पर रीसेलर्स ने मौका देख लिया. टिकट्स बिकते ही फैंस सोशल मीडिया पर गुस्सा जता रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर डेनिस विलेन्यूव हैं, जिन्होंने पहले दो पार्ट्स में शानदार विजुअल्स और कहानी पेश की थी. ड्यून सीरीज अब तक के सबसे चर्चित साइंस फिक्शन फ्रैंचाइजी में से एक है. तीसरा पार्ट भी इसी बड़े पैमाने पर बनी है और फैंस इसे थिएटर में बड़े स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. भारत में भी इस सीरीज का फैन बेस तेजी से बढ़ रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
सोनम रघुवंशी के लिए आई राहतभरी खबर, जमानत रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar
Dune 3
Movie Dune 3
Dune 3 Advance Booking