Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: 66 साल के हीरो का दुनियाभर में जलवा, 5 दिन में कमाए 142 करोड़

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को बॉक्स ऑफिस पर काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म ने पांच दिन में ही साबित कर दिया है कि कम बजट में कहानी के दम पर अच्छा खेल खेला जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
Social Media
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: मोहनलाल के लीड रोल वाली सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. ऐसा लग रहा है कि फिलहाल इस फिल्म की रफ्तार रोकना किसी के लिए इतना आसान नहीं होगा. मोहनलाल स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त परफॉर्म किया और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 142 करोड़ रुपये की कमाई की. इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ इस क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर ने किसी भी मलयालम फिल्म के लिए अब तक का दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड किया है. इसके आगे सिर्फ L2: Empuraan ही है. इसने अपने पहले वीकेंड में दुनिया भर में लगभग 175.60 करोड़ रुपये कमाए थे.

Drishyam 3 की कमाई के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने अकेले केरल में 38.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की जो कि बहुत बढ़िया है. जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने कर्नाटक से 9.20 करोड़ रुपये, उसके बाद तेलुगू राज्यों से 6.60 करोड़ रुपये और तमिलनाडु से 4.80 करोड़ रुपये की कमाई की. बाकी भारतीय बाजारों, जिनमें हिंदी भाषी क्षेत्र भी शामिल हैं, ने कुल मिलाकर लगभग 4.50 करोड़ रुपये का योगदान दिया.

दर्शकों की पसंद बनकर उभरी इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह देखना दिलचस्प होगा कि यहां से यह फिल्म कितनी आगे जा पाती है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इसकी पहली किश्त एक 'इंडस्ट्री हिट' थी, जबकि इसकी दूसरी किस्त लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई थी. हालांकि इसकी यह तीसरी कड़ी अपने चाहने वालों की सारी कमी पूरी करने के लिए आ गई है.

यह भी पढ़ें: 3 चॉकलेट ब्राउनी और 2 पिज्जा, 45 किलो वजन घटाने से पहले ये थी सारा अली खान की डाइट

Advertisement

दृश्यम हिंदी में भी एक हिट फ्रैंचाइजी है और इस भाषा में अजय देवगन ने दर्शकों के बीच पकड़ बनाई है. साउथ की कहानी को महाराष्ट्र में सेट करके ऐसे पेश किया गया कि दर्शकों को फर्क महसूस ही नहीं हुई. हिंदी दृश्यम को थियेटर्स के अलावा ओटीटी पर भी खूब प्यार मिला. दृश्यम-1 ने 62 करोड़, 345 करोड़ कमाए थे. दोनों ही फिल्मों की कलेक्शन अपने बजट से कहीं ज्यादा थी.

यह भी पढ़ें: 44 का दूल्हा, 22 की दुल्हन, 11 अक्तूबर 1966 को बंधे शादी के बंधन में, युसूफ खान की शादी का 60 साल पुराना वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
वियतनाम नाव हादसा: में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी
Topics mentioned in this article
Mohanlal
Drishyam 3 Box Office
Entertainment
Bollywood