दूरदर्शन की रामायण Vs 4000 करोड़ी रामायणम् में हुई तुलना, रामानंद सागर के बेटे बोले- लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज...

दूरदर्शन की रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने रणबीर कपूर की 4000 करोड़ रामायणम् के टीजर पर रिएक्शन दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायणम् की रामायण से तुलना पर बोले रामानंद सागर के बेटे
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायणम्' की पहली झलक हाल ही में सामने आई, जिसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक की तुलना 90 के दशक में दूरदर्शन पर आई रामानंद सागर की रामायण से होने लगी. लेकिन अब ‘‘रामायण'' के निर्माता रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने फिल्म को सराहा है. वहीं मोती सागर ने 1987 के लोकप्रिय टीवी धरावाहिक और आगामी फिल्म के बीच तुलना को भी खारिज कर दिया, क्योंकि दोनों के प्रारूप अलग-अलग हैं. 

हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ था रामायणम् का टीजर

फिल्म का पहला ‘टीज़र' पिछले सप्ताह हनुमान जयंती पर रिलीज किया गया था, जिससे दर्शकों को कपूर द्वारा अभिनीत भगवान राम की एक झलक मिली. इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ​​ने किया है. हालांकि, ‘टीजर' को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, कुछ लोग इसके दृश्यों की प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ लोग फिल्म में इस्तेमाल किए गए ‘स्पेशल इफेक्ट्स' की आलोचना कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- रामायणम् में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल, 40 साल बाद ‘रामायण' के राम की दिखी झलक, फैंस बोले- रणबीर से अच्छे लग रहे

मोती सागर ने कहा- रामायणम् से बहुत अच्छी उम्मीदें हैं

अपने पिता के साथ मिलकर ‘‘रामायण'' धारावाहिक का निर्देशन करने वाले मोती सागर ने PTI को दिए इंटरव्यू मेंकहा कि सिर्फ फिल्म के टीजर के आधार पर इसके बारे में कुछ भी कहना अनुचित होगा, लेकिन उन्हें कपूर का भगवान राम का किरदार पसंद आया. दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल ने अपने पिता के ‘‘रामायण'' धारावाहिक में यह किरदार निभाया था. मोती सागर ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘मुझे ‘रामायणम्' से बहुत अच्छी उम्मीदें हैं क्योंकि रणबीर आज के समय के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं. वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और उनमें बहुत गहराई है. लेकिन इस टीज़र से कुछ भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.''

Advertisement

रामायण से रामायणम् की तुलना पर कही ये बात

उनका यह भी मानना ​​है कि फिल्म और धारावाहिक की तुलना करना ‘‘उचित नहीं है''.  उन्होंने कहा, “लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि हमारी ‘रामायण' में 30-40 मिनट के 78 एपिसोड थे, जबकि फिल्म सिर्फ तीन से चार घंटे की होगी. इसलिए, कई अंतर होंगे, जैसे कि हम शो में कई बारीकियों पर ध्यान दे सकते हैं.” मोती सागर ने कहा कि उनके पिता पूरी ईमानदारी और भक्ति के साथ 'रामायण' की कहानी सुनाना चाहते थे. 

रामायणम् के बारे में 

“रामायणम्” में साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. गोविल के साथ अभिनेता कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे और शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका में हैं. ‘‘रामायण'' फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के साथ एक्ट्रेसेस ने साथ काम करने से किया मना तब जया बच्चन की एक हां ने बदली किस्मत, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से बदला बिग बी का करियर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Ceasefire के बाद Donald Trump का Iran के साथ 'Joint Venture'? Hormuz Strait से US भी लेगा Toll Tax?