रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर विवाद गहरा रहा है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द इस कॉन्ट्रोवर्सी का हल निकलेगा. और, दर्शक एक बार फिर डॉन का जलवा बड़े पर्दे पर देख सकेंगे. असल में बॉलीवुड के ही एक बड़े एक्टर ने ये जिम्मा संभाल लिया है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच बातचीत हो सके. इंडस्ट्री का सीनियर एक्टर खुद इस काम के लिए आगे आया है तो ये उम्मीद की जा सकती है कि बातचीत किसी न किसी नतीजे पर पहुंच ही जाएगी.
ये भी पढ़ें: तबीयत बिगड़ने से पहले सलीम खान का चार दिन पुराना वीडियो आया सामने? ऐसी थी सलमान खान के पापा की हालत
ये एक्टर कराएगा सुलह कराने वाले
ये आपको याद ही होगा कि डॉन थ्री को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस फिल्म का एक टीजर भी आ चुका था. लेकिन उसके बाद फिल्म का काम रुक गया. इसकी वजह दोनों के बीच का मनमुटाव है. जिसे सुलझाने की कोशिश में हैं आमिर खान. जी हां, आमिर खान ने ही इस विवाद को सुलझाने का जिम्मा संभाला है. आमिर खान ने अपने घर पर इससे जुड़ी एक मीटिंग रखी. रणवीर सिंह और एक्सेल इंटरटेनमेंट के बीच चल रहे विवाद को समझा. बता दें कि एक्सेल इंटरटेनमेंट फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की है.
रणवीर और एक्सेल के बीच क्या है मामला?
विवाद की जड़ फिल्म डॉन 3 से जुड़ी है. खबरों के अनुसार एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से लगभग 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म की प्री प्रोडक्शन पर काफी खर्च हो चुका था और रणवीर के बाहर होने से उन्हें नुकसान हुआ. वहीं रणवीर का पक्ष अलग है. उनका कहना है कि उन्हें फिल्म की पूरी और फाइनल स्क्रिप्ट यानी बाउंड स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी. साथ ही, उन्हें प्रोजेक्ट की प्लानिंग में प्रोफेशनलिज्म की कमी महसूस हुई. रणवीर का ये भी कहना है कि उन्होंने कोई एडवांस पेमेंट नहीं लिया था. इसलिए हर्जाने की मांग सही नहीं है.