'द पोर्टल ऑफ फोर्स' से हॉलीवुड डेब्यू करेंगी दिशा पाटनी, एक्शन अवतार में तलवारबाजी करती आईं नजर 

दिशा पाटनी ने इस फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय से इस ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रही थी. पहली इंटरनेशनल मूवी में काम करना मेरे लिए एक साथ रोमांचक और डराने वाला अनुभव रहा. अलग-अलग देशों के कलाकारों के साथ काम करते हुए मुझे काफी कुछ सीखने को मिला."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'द पोर्टल ऑफ फोर्स' से हॉलीवुड डेब्यू करेंगी दिशा पाटनी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी खास जगह बनानी शुरू कर दी है. प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद अब अभिनेत्री दिशा पाटनी भी ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. उनकी पहली इंटरनेशनल मूवी 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेलर में वह एक्शन करती नजर आ रही हैं.

फिल्म 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' एक बड़ी काल्पनिक और रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है. यह 'स्टेटिगार्ड्स वर्सेज होलीगार्ड्स' नाम की नई फिल्म सीरीज की पहली मूवी है. इस कहानी को लाडो ओखोटनिकोव ने तैयार किया है. फिल्म में दो प्राचीन शक्तियों के बीच संघर्ष दिखाया गया है. एक पक्ष दुनिया में नियम और संतुलन बनाए रखने की बात करता है, जबकि दूसरा पक्ष अलग सोच और अलग रास्ते पर चलता है. इसी संघर्ष के बीच दिशा पाटनी का किरदार जेसिका सामने आता है, जो पूरी कहानी का सबसे अहम हिस्सा है.

यह भी पढ़ें- धुरंधर एक्टर माधवन के बेटे की 7 तस्वीरें, जीत चुके हैं 5 गोल्ड मेडल, 5वीं फोटो देख कहेंगे- 'रहना है तेरे दिल में' का मैडी

फिल्म में जेसिका को एक ऐसी लड़की के रूप में दिखाया गया है, जिसका संबंध दोनों विरोधी पक्षों से है. वह दोनों गुटों के लीडर की बेटी है. यही वजह है कि उसे दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच एक पुल माना जा रहा है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि दुनिया का भविष्य उसी के फैसले पर निर्भर होता है. ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जहां जेसिका अपनी शक्तियों को समझने और उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करती है. उसके सामने सिर्फ दुश्मनों से लड़ने की चुनौती नहीं होती, बल्कि खुद को पहचानने और सही रास्ता चुनने की भी बड़ी जिम्मेदारी होती है.

Advertisement

ट्रेलर में दिशा पाटनी का एक्शन अवतार सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है. वह कई खतरनाक लड़ाई वाले सीन्स में नजर आती हैं. कभी तलवारों के साथ, तो कभी रहस्यमयी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दिशा दिखाई देती हैं.

इस फिल्म की एक और खास बात इसकी स्टार कास्ट है. दिशा पाटनी के साथ फिल्म में हॉलीवुड के कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे. इनमें केविन स्पेसी, डॉल्फ लुंडग्रेन और टायरेस गिब्सन जैसे नाम शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  राज कपूर के उस प्यार की 7 फोटो, जिनकी वजह से पत्नी- बेटे ने छोड़ दिया था घर, 5वीं देख कर कहेंगे- नरगिस -हेमा से जरा भी नहीं कम

दिशा पाटनी ने इस फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय से इस ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रही थी. पहली इंटरनेशनल मूवी में काम करना मेरे लिए एक साथ रोमांचक और डराने वाला अनुभव रहा. अलग-अलग देशों के कलाकारों के साथ काम करते हुए मुझे काफी कुछ सीखने को मिला."

दिशा ने कहा, ''मुझे हमेशा से एक्शन फिल्मों में काम करना पसंद रहा है. बॉलीवुड में मैंने जो अनुभव हासिल किया, अब उसे ग्लोबली दिखाने का मौका मिला है. यह मेरे करियर का बेहद खास पल है.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
'बयान वापस लें, नहीं तो...' BJP ने जम्मू-कश्मीर के CM उमर को भेजा नोटिस
Topics mentioned in this article
Disha Patani Dance
Disha Patani Pics
Disha Patani Instagram
Disha Patani Hollywood Debut
Disha Patani Hollywood Movie